Maharashtra Election Result Live: “गद्दार के दांव पर भारी पड़ा विकास का नारा, महायुति को मिली प्रचंड बहुमत”

115581639

Maharashtra Assembly Election 2024 Result, Chunav Parinam Live: महाराष्ट्र चुनाव के शुरुआती रुझानों में भाजपा के नेतृत्व वाला महायुति गठबंधन को प्रचंड बहुमत मिला है। महा विकास अघाड़ी गठबंधन 100 सीटों को भी तरस गया है। महाराष्ट्र के मतगणना केंद्रों से जानिए चुनाव नतीजों के लाइव अपडेट्स-

लाइव अपडेट

03:10 PM, 23-Nov-2024

फडणवीस ने चुनाव नतीजों पर कहा- मैं जनता के आगे नतमस्तक हूं

डिप्टी सीएम देवेंद्र फडणवीस ने चुनाव नतीजों पर कहा कि ‘यह महायुति के लाखों कार्यकर्ताओं की जीत है। राज्य की लाडकी बहिनों ने गठबंधन को आशीर्वाद दिया, जिससे गठबंधन को बंपर बहुमत मिला है। मैं जनता के आगे नतमस्तक हूं। जनता ने महा विकास अघाड़ी के ध्रुवीकरण के प्रयास को विफल कर दिया है।’

03:05 PM, 23-Nov-2024

केंद्रीय मंत्री बोले- ये अपेक्षा से बड़ी जीत

केंद्रीय मंत्री रामदास अठावले ने महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव में महायुति गठबंधन की जीत पर कहा, ‘बड़ी सफलता मिली है और अपेक्षा से भी बड़ी सफलता मिली है… महाविकास अघाड़ी को झटका लगा है। उन्होंने(MVA) जो आरोप लगाए थे, उसका उत्तर जनता ने उन्हें दे दिया है… यह हमारी बहुत बड़ी विजय है और महाराष्ट्र की जनता का मैं आभार व्यक्त करता हूं।’

02:09 PM, 23-Nov-2024

सीएम शिंदे ने मनाया जीत का जश्न

महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे ने विधानसभा चुनावों में महायुति की जीत का जश्न मनाते हुए विक्ट्री साइन दिखाया।

01:49 PM, 23-Nov-2024

फडणवीस को सीएम बनाने वाले पोस्टर लगे

वाशिम शहर में भाजपा के देवेंद्र फडणवीस को महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री के रूप में दर्शाने वाले पोस्टर देखे गए। आधिकारिक चुनाव आयोग के रुझानों के अनुसार, महाराष्ट्र के उपमुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस नागपुर दक्षिण पश्चिम सीट पर कांग्रेस के प्रफुल्ल विनोदराव गुडाधे से 24,593 मतों से आगे चल रहे हैं। महायुति एक बार फिर राज्य में सरकार बनाने जा रही है।

01:10 PM, 23-Nov-2024

औरंगाबाद ईस्ट सीट से एआईएमआईएम उम्मीदवार आगे

औरंगाबाद ईस्ट सीट से एआईएमआईएम के उम्मीदवार इम्तियाज जलील सईद आगे चल रहे हैं। डिंडौसी सीट पर शिवसेना के संजय निरूपम आगे चल रहे हैं।

01:07 PM, 23-Nov-2024

अणुशक्ति नगर सीट से एनसीपी एसपी उम्मीदवार फहद अहमद आगे

अणुशक्ति नगर सीट से एनसीपी एसपी उम्मीदवार फहद अहमद आगे चल रहे हैं। वहीं एनसीपी उम्मीदवार और वरिष्ठ नेता नवाब मलिक की बेटी सना मलिक दूसरे नंबर पर हैं। हालांकि दोनों के बीच महज 162 वोटों का अंतर है और कांटे की लड़ाई जारी है।

01:03 PM, 23-Nov-2024

एनसीपी कार्यालय पर जश्न का माहौल

NCP कार्यकर्ता मुंबई में पार्टी प्रमुख और उपमुख्यमंत्री अजीत पवार के आवास के बाहर ढोल बजाते, नाचते और जश्न मनाते हैं, क्योंकि चुनाव आयोग के आधिकारिक रुझानों में महायुति एक बार फिर राज्य में सरकार बनाती दिख रही है।

12:58 PM, 23-Nov-2024

अंधेरी ईस्ट से शिवसेना के मुरजी पटेल 17 हजार वोटों से आगे

मुंबई अंधेरी ईस्ट सीट से शिवसेना के मुरजी पटेल करीब 17 हजार वोटों से आगे चल रहे हैं। वहीं शिवसेना यूबीटी की रुतुजा रमेश लाटके दूसरे नंबर पर हैं। महायुति नेताओं के आवास पर जश्न मनना शुरू हो गया है।

12:30 PM, 23-Nov-2024

maharashtra election result: ‘महाराष्ट्र की जनता ने उद्धव ठाकरे को 2019 के विश्वासघात का सबक सिखाया’

भाजपा नेता किरीट सोमैया ने कहा कि लोगों ने विकास और विश्वास के साथ भाजपा नीत महायुति को समर्थन दिया है। वहीं लव जिहाद, वोट जिहाद, लैंड जिहाद का समर्थन करने वाली कांग्रेस को ठुकरा दिया है। संजय राउत के नतीजों पर सवाल उठाने पर भाजपा नेता ने कहा कि साल 2019 में उद्धव ठाकरे की शिवसेना ने भाजपा के साथ जो विश्वासघात किया, उसका जनता ने सबक उन्हें सिखा दिया है। साथ ही उन्होंने कहा कि महाराष्ट्र की जनता ने आज शिवसेना उद्धव ठाकरे को विसर्जित कर दिया है, ऐसे में संजय राउत को दुख तो होगा ही।

12:21 PM, 23-Nov-2024

maharashtra election result: देवेंद्र फडणवीस के आवास के बाहर जश्न का माहौल

भाजपा नेता और महाराष्ट्र के उपमुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस के आवास के बाहर जश्न मनाया जा रहा है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *