मंत्री नितिन नवीन का महागठबंधन पर हमला, बोले- ‘राजद के लोग बस हवा में बात करते हैं’

bhhb

बिहार सरकार के मंत्री नितिन नवीन ने हाल ही में महाराष्ट्र और झारखंड में एनडीए की सरकार बनने का दावा किया। जब उनसे सवाल किया गया कि राजद के नेता यह कह रहे हैं कि इंडिया ब्लॉक की सरकार बनेगी, तो नितिन नवीन ने उन्हें तंज करते हुए कहा कि “राजद के लोग हवा में बात करते हैं, उन्हें हवा में बात करने दीजिए। उनका शब्द उन्हें मुबारक हो।”

 

इसके बाद, जब नीतीश कुमार की बिहार में प्रस्तावित यात्रा पर सवाल उठाया गया, जिसमें वे महिलाओं से संवाद करेंगे, और कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष अखिलेश सिंह ने इसे नीतीश कुमार की “अंतिम यात्रा” बताया, तो नितिन नवीन ने कड़ी प्रतिक्रिया दी। उन्होंने कहा कि “जो शब्द वे इस्तेमाल कर रहे हैं, वह गलत हैं, उनका शब्द उन्हें मुबारक हो।” नितिन नवीन ने यह भी स्पष्ट किया कि मुख्यमंत्री नीतीश कुमार बिहार में विकास कार्यों को लेकर जनता से संवाद करते रहते हैं और उनकी यात्रा बिहार के विकास की दिशा को मजबूती देने के लिए होती है।

 

नितिन नवीन ने यह भी कहा कि मुख्यमंत्री नीतीश कुमार समय-समय पर जनता से संवाद करते हुए उनके सुझावों के आधार पर काम कर रहे हैं, और बिहार में विकास कार्य निरंतर चल रहे हैं। साथ ही, उन्होंने यह भी बताया कि बड़ी संख्या में महिलाएं प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और नीतीश कुमार का समर्थन कर रही हैं, जो विकास की दिशा में अहम भूमिका निभा रही हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

हो सकता है आप चूक गए हों