Ramgarh Seat Result 2024: “रामगढ़ सीट पर चौंकाने वाले आंकड़े, तीसरे चरण में क्या बदला?”

Ramgarh Seat Result 2024: रामगढ़ विधानसभा सीट (Ramgarh Vidhan Sabha Seat Result 2024) के लिए कई पार्टियां दांव खेल रही हैं। हालांकि, यहां पर मुख्य मुकाबला कांग्रेस और एनडीए के घटक दल आजसू (AJSU Party) के बीच हो सकता है। कांग्रेस उम्मीदवार ममता देवी अपनी जीत को लेकर आश्वत नजर आ रही हैं और आजसू पार्टी की सुनीता चौधरी को कड़ी टक्कर दे रही हैं। वहीं, बसपा ने इस सीट से बिनु कुमार महतो को उतारा। शनिवार को इन तीनों की किस्मत का फैसला हो जाएगा।
इसी बीच तीसरे राउंड की गिनती के बाद ताजा आंकड़े सामने आ चुके हैं। ताजा आंकड़ों के मुताबिक आजसू की सुनीता चौधरी 23342 वोटों के साथ आगे चल रही हैं। वहीं, कांग्रेस की ममता देवी 11285 और जेएलकेएम के पनेश्वर कुमार 2254 वोटों के साथ मैदान में डटे हुए हैं।
बता दें कि यह विधानसभा क्षेत्र हजारीबाग लोकसभा निर्वाचन क्षेत्र का हिस्सा होने के साथ ही जिला मुख्यालय होने के चलते यहां बड़े पैमाने पर विभिन्न दलों की राजनीतिक गतिविधियां संचालित होती हैं। इस सीट पर शुरुआत से ऑल झारखंड स्टूडेंट्स यूनियन का कब्जा रहा है।

2000 में बिहार से अलग होकर झारखंड राज्य के गठन के बाद 2005 में यहां पर विधानसभा चुनाव कराए गए। तब यहां से एजेएसयू के चंद्र प्रकाश चौधरी यहां से विधायक चुने गए। उन्होंने सीपीआई की नादरा बेगम को करारी शिकस्त दी।
2009 के चुनाव में भी चंद्र प्रकाश ने जीत हासिल की। इस बार उन्होंने कांग्रेस के शहजादा अनवर को हराया। इसी तरह 2014 के चुनाव में भी चंद्र प्रकाश को यहां की जनता ने विधायक बना दिया। 2019 के चुनाव में इस सीट से कांग्रेस की ममता देवी विजयी रहीं। हालांकि, 2023 के उपचुनाव में जेएमएम की सुनीता चौधरी ने जीत दर्ज की।

इस क्षेत्र को प्राचीनकाल से ही अस्तित्व में माना गया है। प्राकृतिक सौंदर्य में डूबा यह इलाका पतरातू घाटी और पतरातू बांध के लिए पर्यटकों की पसंदीदा जगहों में शुमार हैं। धार्मिक रूप से इस क्षेत्र के रजरप्पा में मां छिन्नमस्तिका का मंदिर और बौद्ध मंदिर आस्था का प्रमुख केंद्र है।