Yamuna Pollution: यमुना नदी किस हद तक प्रदूषित है इसकी तस्वीरें और वीडियो देखकर साफ पता चल रहा है। सफेद झाग से यमुना पूरी तरह से ढकी दिख रही है। तमाम तरह का कचरा और केमिकल मिक्स यह झाग लोगों को बीमार कर सकता है।
इसके साथ ही शहर में स्मॉग लगातार बढ़ता जा रहा है। लगातार दूसरे दिन शहर स्मॉग की चादर से लिपटा रहा और प्रदूषण स्तर खतरनाक स्तर पर पहुंच गया है।
बुधवार को दिल्ली-एनसीआर का दूसरा सबसे प्रदूषित शहर ग्रेटर नोएडा और तीसरे स्थान पर नोएडा रहा था। बुधवार को नोएडा का एयर क्वालिटी इंडेक्स (एक्यूआई) 359 और ग्रेटर नोएडा का 364 दर्ज किया गया था।