“मिथुन चक्रवर्ती की पत्नी की मौत से कुछ घंटे पहले का क्रिप्टिक पोस्ट हुआ वायरल”

helena-luke-now-2023-12-9bb9ce36a68b370253656671918beeb7

Mithun Chakraborty’s First Wife Helena Cryptic Post: मिथुन चक्रवर्ती की पहली पत्नी हेलेना ल्यूक का संडे को अमेरिका में निधन हो गया है। मिथुन चक्रवर्ती की वाइफ ने अपनी फेसबुक में अजीब सा लास्ट पोस्ट किया था। हेलेना की मौत से कुछ घंटे पहले किया गया क्रिप्टिक पोस्ट सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। इस पोस्ट में बड़ी ही अजीब लगना और बेचैनी के बारे में लिखा गया है।

निधन से पहले मिथुन चक्रवर्ती की पत्नी हेलेना का आखिरी पोस्ट

हेलेना ने अपने फेसबुक पोस्ट पर संडे की सुबह 9:20 बजे आखिरी पोस्ट किया था। इस पोस्ट में हेलेना ने लिखा, “अजीब महसूस हो रहा है। मिश्रित भावनाएं और पता नहीं क्यों, असमंजस में हूं” रिपोर्ट्स के मुताबिक, हेलेना के सोशल मीडिया के आखिरी पोस्ट से ये अंदाजा लगाया जा रहा है कि उनकी तबीयत ठीक नहीं थी और समय पर इलाज न कराने की वजह से उनकी मौत हो गई।  मिथुन की पहली पत्नी की मौत की असली वजह के बारे में अभी तक कोई आधिकारिक बयान नहीं आया है।

हेलेना ल्यूक का करियर

मिथुन चक्रवर्ती की पहली पत्नी हेलेना ने अमिताभ बच्चन के साथ फिल्म ‘मर्द’ में काम किया था। इस फिल्म से हेलेना को पॉपुलैरिटी मिली थी। इस फिल्म के अलावा हेलेना कई और फिल्मों में नजर आईं हैं इनमें ‘आओ प्यार करें’, ‘दो गुलाब’ और ‘साथ साथ’ जैसी फिल्में शामिल हैं। कुछ समय बाद हेलेना ने एक्टिंग की दुनिया छोड़ दी थी इसके बाद वो फ्लाइट अटेंडेंट बन गई थीं।

मिथुन चक्रवर्ती और  हेलेना का रिश्ता

मिथुन चक्रवर्ती और  हेलेना ल्यूक को एक- दूसरे से पहली नजर में ही प्यार हो गया था। मुलाकात के कुछ समय बाद दोनों एक-दूसरे के साथ शादी के बंधन में बंध गए थे। मिथुन और हेलेना ने साल 1979 में शादी रचाई थी। ये शादी ज्यादा नहीं चली और उसी साल खत्म भी हो गई। बताया जाता है कि शादी के 4 महीने बाद ही हेलेना ने तलाक ले लिया और मिथुन ने इसके बाद योगिता बाली से शादी कर ली।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

हो सकता है आप चूक गए हों