Himachal Pradesh: “सुक्खू का गजेंद्र सिंह शेखावत से मिलकर किया विकास के लिए आग्रह”

मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने गुरुवार को नई दिल्ली में केंद्रीय संस्कृति एवं पर्यटन मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत से मुलाकात की। मुख्यमंत्री ने राज्य में नए और एकीकृत पर्यटन स्थलों के विकास के लिए भारत सरकार से सहयोग का आग्रह किया। उन्होंने केंद्रीय मंत्री से विशेष केंद्रीय सहायता योजनाओं के तहत राज्य को सहयोग देने का भी अनुरोध किया।