PM Modi Live: “पीएम मोदी ने चंपई के अपमान पर उठाई आवाज, स्वार्थी लोगों के खिलाफ दी चेतावनी”

PM Modi Live: “पीएम मोदी ने चंपई के अपमान पर उठाई आवाज, स्वार्थी लोगों के खिलाफ दी चेतावनी”
 Jharkhand Assembly Election: झारखंड में 13 नवंबर को पहले चरण का चुनाव है। इस बीच, पीएम मोदी झारखंड के गढ़वा में पहुंचे हैं। यहां लोगों को संबोधित करते हुए उन्होंने महागठबंधन पर जमकर निशाना साधा। पीएम मोदी ने कहा कि आने वाले 25 वर्ष देश के साथ-साथ झारखंड के लिए महत्वपूर्ण है। भाजपा ने झारखंड के लोगों की आकांक्षाओं का सम्मान करते हुए झारखंड राज्य का निर्माण किया था। कुछ लोग कहते थे कि झारखंड हमारी छाती पर बनेगा।  पीएम ने कहा कि यहां आप डबल इंजन की सरकार बनाए तो राज्य का विकास भी डबल तेजी से होने लगेगा। मैं झारखंड भाजपा को बहुत बहुत धन्यवाद देता हूं। भाजपा ने यहां बहुत अच्छा संकल्प पत्र जारी किया है।

गोगो दीदी योजना के तहत हर माता एवं बहनों को हर महीने 2100 रुपये मिलेंगे। भाजपा झारखंड में पांच सौ रुपये में गैस सिलेंडर देगी।

भाजपा का गारंटी पूरा करने का ट्रैक रिकॉर्ड- पीएम मोदी

पीएम मोदी ने कहा कि एक तरफ भाजपा का गारंटी पूरा करने का ट्रैक रिकॉर्ड है, दूसरी तरफ कांग्रेस, झामुमो और राजद के झूठे वायदे हैं। भाजपा के पास जो नेक नियत है, वह हमारे विरोधी कहां से ला पाएंगें। कांग्रेस, झामुमो एवं राजद वालों ने गरीबों के घर के नाम पर धोखा दे दिया है। पीएम मोदी ने कहा कि हमने सोलह लाख लोगों के पक्के घर बनाएं। झारखंड में भाजपा ने 21 लाख नये घर बनाने का संकल्प लिया है। एससी, एसटी, ओबीसी एवं जिनके पास कच्चा घर था, उन्हें इसका लाभ मिला। महागठबंधन के लोगों से पूछे अबुआ आवास का क्या हुआ?

झारखंड की युवाओं को पीएम मोदी ने दिया संदेश

पीएम मोदी ने कहा कि झारखंड के युवाओं में प्रतिभा की कमी नहीं है। यहां के युवा खेल के क्षेत्र में अपना परचम लहरा रहे हैं। झारखंड के युवाओं को झामुमो, कांग्रेस एवं राजद के लोगों ने धोखा देने का काम किया है। बेराेजगारी भत्ता देने का वादा किया था, लेकिन किसी को भत्ता नहीं मिला। पेपरलीक, परीक्षा में धांधली यहां उद्योग बन गया है। झारखंड में भाजपा सरकार बनने के बाद तीन लाख सरकारी पदों को पारदर्शी तरीके से भरा जाएगा। भाजपा ने दो हजार रुपये प्रतिमाह युवा साथी भत्ता देने का भाजपा ने निर्णय लिया है। सभी परीक्षाओं के लिए वार्षिक कैलेंडर बनाएगी। छोटे और सीमांत किसानों के लिए आर्थिक मदद की घोषणा की गई है। घोषणाओं को पूरा करने के लिए एनडीए सरकार पूरी ताकत से काम करेगी। यह आपको मोदी की गारंटी है।अफवाह फैलाने का काम किया जा रहा है। आपको किसी अफवाह के झांसे में नहीं आना है। पीएम किसान सम्मान योजना को लेकर झामुमो ने किसानों को बरगलाने का काम किया।

मतदाताओं ने इन्हें सबक सिखाने का काम किया- पीएम मोदी

पीएम ने कहा कि महागठबंधन के लोग झूठे वादे कर लोगों को भरमाने का काम करते हें। हरियाणा में भी झूठ बोलकर सत्ता में आने का प्रयास किया। लेकिन हरियाणा के मतदाताओं ने इन्हें सबक सिखाने का काम किया। कांग्रेस के अध्यक्ष खड़गे जी ने भी मान लिया है कि कांग्रेस झूठी वायदे किया करती है। झारखंड में सबसे बड़ा दुश्मन परिवारवाद है। झामुमो, कांग्रेस एवं राजद के लोग चाहते ही सत्ता की चाबी इनके ही पास रहे। इन्होंने चंपई सोरेन को अपमानित करने में कोई कसर नहीं छोड़ी। ऐसे स्वार्थी लोगों को सबक सिखाना जरूरी है।

भष्ट्राचार का सारा रिकॉर्ड टूट गया- पीएम मोदी

पीएम मोदी ने कहा कि झारखंड में पिछले पांच वर्षों में भष्ट्राचार का सारा रिकॉर्ड टूट गया है। मंत्री, विधायक और सांसद के यहां से नोटों का पहाड़ निकलता है। आपके हक को आपके अधिकार को इन्होंने लूटा है।

केंद्र सरकार ने हर घर में जल भेजने की योजना बनाई। लेकिन यहां कांगेस, झामुमो एवं राजद के लोगों ने इसके लिए दिए गए पैसों को अपने जब में भर लिया। जनभागीदारी से हम हर समस्या का समाधान कर सकते हैं। झारखंड की सरकार माफिया की गुलाम बन गई है। ट्रांसफर-पोस्टिंग का धंधा झारखंड में खूब फल-फूल रहा है।झामुमो, कांग्रेस एवं राजद तुष्टीकरण की राजनीति करती है। यहां सरकारी तंत्र में ही घुसपैठ हो चुकी है। ये आपकी बेटी और रोटी को छिन रहे हैं। पीएम मोदी ने कहा कि झारखंड का तेज विकास तभी संभव है, जब यहां ऐसी सरकार हो जो केंद्र की योजनाओं को तेजी से लागू करे। ये लोग खुद काम करते नहीं और दूसरे को काम करने देते नहीं। अगर झारखंड में एनडीए की सरकार होती तो सोन कनहर पाइप लाइन परियोजना पूरी हो जाती। भाजपा एवं एनडीए विकास एवं विरासत को आगे बढ़ाने का काम करती है।

 

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

हो सकता है आप चूक गए हों