“Arjun Kapoor और उनकी पहली गर्लफ्रेंड का ब्रेकअप, क्या था मलाइका अरोड़ा का कनेक्शन?”

07_11_2024-arjun_kapoor_23827514

Arjun Kapoor First Girlfriend Connection with Malaika Arora: अर्जुन कपूर इस समय अपनी फिल्म ‘सिंघम अगेन’ को लेकर चर्चा में बने हुए हैं। इस फिल्म में अर्जुन कपूर के विलेन के रोल को लोग काफी पसंद कर रहे हैं। अर्जुन कपूर अक्सर मलाइका अरोड़ा के साथ रिलेशन को लेकर भी चर्चा में रहते हैं। अर्जुन कपूर और मलाइका अरोड़ा का रिश्ता कुछ सालों बाद खत्म हो गया है। हालांकि, बहुत कम लोग जानते हैं कि मलाइका से पहले अर्जुन एक लड़की के प्यार में पागल थे। ये रिश्ता 2 साल तक चला था और उस लड़की का मलाइका से कनेक्शन है। मलाइका अरोड़ा से पहले अर्जुन कपूर एक सुपरस्टार की बहन को डेट कर रहे थे। वो सुपरस्टार कोई और नहीं सलमान खान की बहन अर्पिता खान हैं। लेकिन इनका रिश्ता दो सालों बाद ब्रेकअप हो गया था।

अर्जुन कपूर इस सुपरस्टार के बहन के प्यार में पागल थे

अर्जुन कपूर को 18 साल की उम्र में ही अर्पिता खान से प्यार हो गया था। अर्जुन कपूर सलमान खान की बहन अर्पिता खान के प्यार में पागल हो गए थे। अर्जुन कपूर 18 साल की उम्र में 140 किलो के हुआ करते थे। अर्पिता खान से अर्जुन कपूर का रिश्ता सिर्फ दो साल तक चला था। दोनों के रिश्ते के बारे में उनके घरवालों को पता था।
अर्पिता खान के रिश्ते के बारे में बात करते हुए अर्जुन कपूर ने एक इंटरव्यू में कहा था “मेरा पहला और अब तक का एकमात्र गंभीर रिश्ता अर्पिता खान के साथ था। जब मैं 18 साल का था तब हमने एक-दूसरे को डेट करना शुरू किया और यह दो साल तक चला। मैं पहले से ही सलमान भाई से जुड़ा हुआ था, लेकिन मैंने प्यार क्यों किया की शूटिंग के दौरान हमारा रिश्ता शुरू हुआ।”
अर्जुन कपूर ने आगे बताया कि अर्पिता खान और उनके रिश्ते का सलमान खान सम्मान करते थे। लेकिन अर्जुन कपूर, सलमान खान से काफी डरते थे। जब अर्जुन कपूर ने अपने रिश्ते के बारे में सलमान खान से जाकर बताया था तो वो चाहते थे कि अर्पिता का परिवार उन्हें पहले जानें।

अर्जुन कपूर का अर्पिता के साथ ब्रेकअप

अर्जुन कपूर ने बताया कि वो फिल्म ‘सलाम-ए-इश्क’ के दौरान निखिल आडवाणी की हेल्प कर रहे थे। इस दौरान अर्जुन कपूर को लग रहा था कि उनकी लाइफ शॉर्टेड है जब तक उनका अर्पिता खान से ब्रेकअप नहीं हुआ था। इसके बाद अर्पिता से अर्जुन का ब्रेकअप हो गया था। अर्जुन कपूर जब फिल्म ‘सलाम-ए-इश्क’ में काम कर रहे थे तब अचानक से अर्पिता ने ब्रेकअप कर लिया था। इसके बाद अर्जुन कपूर कन्फ्यूज हो गए थे कि उनकी लाइफ में आगे क्या होने वाला है। ब्रेकअप के बारे में अर्जुन कपूर ने बात करते हुए बताया, “ब्रेकअप के बाद भी मैं सलमान खान साथ घूमता था। वह मेरे दोस्त, मेरे पिता समान, बड़े भाई, सब कुछ थे। वह मेरे बड़े भाई थे और उन्होंने मुझे एहसास दिलाया कि बड़े भाई का होना कितना जरूरी है।”

अर्पिता का मलाइका से कनेक्शन

अर्पिता खान से ब्रेकअप के बाद अर्जुन, मलाइका को डेट कर रहे थे। मलाइका अरोड़ा, अर्पिता खान की एक्स भाभी हैं। मलाइका अरोड़ा और अरबाज खान की शादी 12 दिसंबर, 1998 को हुई थी। दोनों की लव मैरिज थी। दोनों का एक बेटा है, जिसका नाम अरहान है। 19 साल बाद यानी साल 2017 में दोनों का तलाक हो गया था।

अर्पिता खान और अर्जुन कपूर की लाइफ

अर्पिता खान ने आयुष शर्मा से 18 नवंबर 2014 को शादी कर ली थी। आयुष शर्मा को सलमान खान ने ही बॉलीवुड में लॉन्च किया था। अर्जुन कपूर की बात करें तो अर्पिता के बाद उनकी लाइफ में मलाइका अरोड़ा आ गई। मलाइका अरोड़ा और अर्जुन कपूर का रिश्ता सालों तक चला। बीते दिनों ही मलाइका अरोड़ा और अर्जुन कपूर ब्रेकअप हो गया। अर्जुन कपूर ने ‘सिंघम अगेन’ के प्रमोशन के दौरान अपने आप को सिंगल बताया था।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

हो सकता है आप चूक गए हों