भक्ति और आस्था का संगम: पुरैना खंडी चौरा में हनुमान प्रतिमा की प्राण प्रतिष्ठा, जनप्रतिनिधियों ने लिया आशीर्वाद

भक्ति और आस्था का संगम: पुरैना खंडी चौरा में हनुमान प्रतिमा की प्राण प्रतिष्ठा, जनप्रतिनिधियों ने लिया आशीर्वाद
आनंद पब्लिक, महराजगंज
(मदन मुरारी चौबे)
महाराजगंज घुघली विकास खंड के पुरैना खंडी चौरा गांव स्थित काली मंदिर परिसर में मंगलवार को हनुमान प्रतिमा की प्राण प्रतिष्ठा का समारोह संपन्न हुआ। इस दौरान पुरानी सीमेंटेड प्रतिमा के स्थान पर नई हनुमान प्रतिमा स्थापित की गई।
प्राण प्रतिष्ठा का अनुष्ठान पंडित दया सागर तिवारी ने वैदिक मंत्रोच्चार के साथ संपन्न कराया। यजमान राकेश पांडेय और उनकी पत्नी गायत्री देवी के सौजन्य से आयोजित इस कार्यक्रम में बड़ी संख्या में श्रद्धालु शामिल हुए। महिलाओं ने मंगल गीत गाकर धार्मिक माहौल को भक्तिमय बनाया।
राकेश पांडेय ने बताया कि नई प्रतिमा राजस्थान के जयपुर से मंगाई गई है। इसकी लागत 52 हजार रुपये है।
इस अवसर पर सदर विधायक जय मंगल कन्नौजिया, राज्य पिछड़ा वर्ग आयोग के सदस्य जनार्दन प्रसाद गुप्त, प्रमुख संघ के कोषाध्यक्ष ओमप्रकाश जायसवाल, जिला पंचायत सदस्य इश्तखार उर्फ टुनटुन, कन्हैया जायसवाल, रंजन पांडे, गुड्डू पांडे, डॉ. सुभाष पांडे, दिनेश गिरी, संजय मणि त्रिपाठी, ओमप्रकाश चौधरी, राम कोमल चौधरी, रिंकू गुप्ता, रजत राय और अनिल मिश्र सहित बड़ी संख्या में गणमान्य व्यक्ति और श्रद्धालु उपस्थित रहे। कार्यक्रम के अंत में श्रद्धालुओं के बीच प्रसाद का वितरण किया गया।
