UP NEWS: पति को फंसाना चाहती थी पत्नी; सच्चाई सामने आने पर पर खुद फस गई

बरेली के सीबीगंज में अपने पति को फंसाने के लिए रची साजिश में महिला खुद ही फंस गई। वायरल वीडियो से राज खुलने पर पुलिस ने आरोपी महिला को गिरफ्तार कर लिया। 



बरेली के सीबीगंज थाना क्षेत्र में 15 दिन पहले तमंचे के साथ महिला का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने की घटना का चौंकाने वाला खुलासा हुआ है। आरोपी महिला को जेल भेजा गया है। उसके भाई की तलाश है। पति को फंसाने के लिए उसने जो कहानी रची, उसमें खुद फंस गई। तीन सितंबर को एक तमंचे को बक्से में रखते समय महिला का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ था। महिला का केवल कुर्ता व चूड़ी दिख रही थी। इंस्पेक्टर सुरेश गौतम ने बताया कि जांच में पता चला कि यह वीडियो निशा निवासी तिलियापुर का है। निशा की शादी उसी गांव निवासी फैजान से हुई है।

घर में मिला था 315 बोर का तमंचा 

तीन साल से दंपती में अनबन है। निशा कभी ससुराल तो कभी मायके में रहती है। पुलिस ने तलाशी ली तो निशा के घर में 315 बोर का एक तमंचा और एक खिलौने वाला तमंचा मिला। निशा ने पुलिस को बताया कि तमंचा उसके पति का है।

महिला पुलिसकर्मियों ने तलाशी ली तो महिला का वही सूट मिल गया जो वायरल वीडियो में दिख रहा है। पूछताछ में निशा ने बताया कि उसका पति फैजान से विवाद चल रहा था। उसने पति को फंसाने के लिए भाई शादाब से तमंचा मंगाया था। कोर्ट ने महिला को जेल भेज दिया। पुलिस उसके भाई की तलाश कर रही है।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

हो सकता है आप चूक गए हों