हरियाणा की राजनीति गरमाई: ‘एक सीट जीतने वाले भी सीएम बनने का सपना देख रहे!’ – रणजीत चौटाला का INLD पर करारा तंज

हरियाणा की राजनीति गरमाई: ‘एक सीट जीतने वाले भी सीएम बनने का सपना देख रहे!’ – रणजीत चौटाला का INLD पर करारा तंज

एक सीट जीतने वाले भी सीएम बनने का सपना देख रहे!

विधानसभा चुनावों में कुछ ही दिन शेष हैं, और प्रत्याशी जोर-शोर से चुनाव प्रचार में लगे हुए हैं। इसी बीच, रानियां विधानसभा सीट से जजपा समर्थित निर्दलीय उम्मीदवार रणजीत सिंह चौटाला का तूफानी प्रचार भी जोर पकड़ रहा है।

पूर्व सीएम भूपेंद्र सिंह हुड्डा द्वारा रानियां में कांग्रेस प्रत्याशी के समर्थन में रोड शो के दौरान हरियाणा में कांग्रेस की सरकार बनने के दावे पर रणजीत चौटाला ने कहा कि वे खुद हरियाणा में 10 साल मुख्यमंत्री रहे हैं, इसलिए ऐसे दावे कर सकते हैं। इनेलो पर तंज कसते हुए उन्होंने कहा कि यहां तो एक विधानसभा सीट जीतने वाले भी मुख्यमंत्री बनने का दावा कर रहे हैं। रणजीत सिंह ने रानियां विधानसभा से अपनी जीत का भी दावा किया है, और कहा कि उन्हें रानियां में मिल रहा समर्थन यह दर्शाता है कि उनका चुनाव पूरी तरह से उनके पक्ष में तेजी से आगे बढ़ रहा है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

हो सकता है आप चूक गए हों