ग्राम प्रधान प्रतिनिधि पर मारपीट का वीडियो वायरल, मुकदमा दर्ज

0
IMG-20251022-WA0078

ग्राम प्रधान प्रतिनिधि पर मारपीट का वीडियो वायरल, मुकदमा दर्ज

आनंद पब्लिक, महराजगंज

(लालजी यादव)
देवीपुर,पनियरा। ग्राम देवीपुर में ग्राम प्रधान प्रतिनिधि रमेश यादव पर देवीपुर ग्राम के निवासी शैलेश चौहान ने मारपीट करने का गंभीर आरोप लगाया है।
शैलेश ने बताया कि रात के समय रमेश यादव ग्राम प्रधान पति ने धान के खेत में पानी चलाते वक्त अपने साथियों के साथ मौके पर पहुंचे और विवाद कर हॉकी डंडे असलहों के बल पर मारने-पीटने लगे।
मारने-पीटने से संतुष्ट न होने पर घर पर चढ़कर मेरे मा को भी भद्दी-भद्दी गाली देते हुए मारे-पीटे मैं और मेरी माता किसी तरह जान बचाकर भागे।

आरोप है कि पहले मोबाईल पर गाली गलौज करते हुए असलहा,लाठी और हॉकी लहराते हुए मुझे मरते पीटते मोबाइल छीन लिए।
घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया,जिसके बाद पुलिस हरकत में आई।
हालांकि इस वायरल वीडियो व ऑडियो की पुष्टि एपी स्टार न्यूज़ नही करता लेकिन इस तरह के मनबढ़ रवैये प्रधान प्रतिनिधि द्वारा किया जा रहा है तो मामले विल्कुल साफ़ हो जा रहा है कि प्रधान पति कितना उदंडी प्रवृति का है।

इस संबंध में थाना प्रभारी निरीक्षक पनियरा ने बताया कि वीडियो व ऑडियो की जांच की जा रही है जांच के बाद प्रधान प्रतिनिधि रमेश यादव और अन्य के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया जा रहा है।
फिलहाल मामले की जांच जारी है।

गांव में घटना को लेकर लोगों में तरह तरह की चर्चाएं जोरों पर है। पुलिस का कहना है कि जो भी दोषी पाया जाएगा,उसके खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *