नवनिर्मित शहीद दिनेश सिंह पार्क का लोकार्पण विधायक पनियरा एवं अध्यक्ष उमेश चंद्र जायसवाल द्वारा किया गया

नवनिर्मित शहीद दिनेश सिंह पार्क का लोकार्पण विधायक पनियरा एवं अध्यक्ष उमेश चंद्र जायसवाल द्वारा किया गया
आनंद पब्लिक, महराजगंज
(लालजी यादव)
पनियरा, महराजगंज। नगर पंचायत पनियरा में मुख्यमंत्री नगर सृजन योजना के अन्तर्गत प्राप्त धनराशि से वार्ड नंबर 08 में नवनिर्मित शहीद दिनेश सिंह पार्क का लोकार्पण विधायक पनियरा एवं अध्यक्ष उमेश चंद्र जायसवाल द्वारा किया गया। जिसमें प्रमुख रूप से अधिशासी अधिकारी अवनीश यादव एवं राजू पाली, राम नरेश निराला, सत्येंद्र सिंह, राघवेंद्र प्रताप सिंह सुनील कनौजिया एवं वार्ड नंबर 8 सभासद प्रतिनिधि अनिल राजभर तथा मनोज पाण्डे, अजय कुमार सिंह गिरिजेश कुमार , सुशील मिश्रा, दिग्विजय सिंह, बृजेश जैसवाल, विवेकानंद पांडे आदि कार्यालय कर्मचारी मौजूद रहे।
