कैंब्रिज म्यूजियम में प्रदर्शित हुई बस्तर के कलाकार पंडीराम मंडावी की काष्ठ कला, जानें उनके सफर की कहानी

बस्तर के गढ़बेंगाल के आदिवासी कलाकार पंडीराम मंडावी ने अपनी काष्ठ शिल्प कला से देश-विदेश में ख्याति अर्जित की है। उनकी बनाई कलाकृतियां इंग्लैंड के प्रतिष्ठित कैंब्रिज म्यूजियम में भी प्रदर्शित हैं। पंडीराम ने अपने पिता से शिल्पकारी की बारीकियां सीखीं और आज वह एक सिद्धहस्त कलाकार हैं।
उनकी कला न केवल भारत में, बल्कि जापान, इटली, फ्रांस जैसे देशों में भी प्रदर्शित हो चुकी है। छत्तीसगढ़ शासन और केरल सरकार ने उन्हें कई प्रतिष्ठित पुरस्कारों से सम्मानित किया है, जिनमें जे स्वामीनाथन पुरस्कार और शिल्प गुरु की उपाधि शामिल है।