JHARKHAND NEWS: आधा दर्जन महिलाओं से ईसाई धर्म से जुड़ी प्रार्थना करा रहे थे तीन लोग; ग्रामीणों ने उन्हें पीटा, धर्म परिवर्तन का आरोप

ग्रामीणों ने बताया कि विकास मेहरा, सोनेहारा निवासी चंद्रदेव राम और मोहन राम रविवार को दिन में एक बजे सोनेहारा गांव के जोरीदामर टोले में करीब आधा दर्जन महिलाओं के साथ ईसाई धर्म से जुड़ी प्रार्थना करा रहे थे।



झारखंड में आधा दर्जन महिलाओं से तीन लोग ईसाई धर्म से जुड़ी प्रार्थना करा रहे थे। तभी उन्हें गांव वालों ने देख लिया। ग्रामीणों ने तीनों को पकड़ कर जमकर पीटा। ग्रामीणों ने तीनों पर एक साल से धर्म परिवर्तन कराने का लगाया आरोप है। यह गढ़वा जिले के डंडई थाना के सोनेहारा गांव की घटना है।

तीन लोगों पर धर्म परिवर्तन कराने का आरोप

जानकारी के मुताबिक, महिलाओं को ईसाई धर्म से जुड़ी प्रार्थना करता देख ग्रामीणों ने तीन लोगों को पकड़ा है। तीनों की जमकर पिटाई के बाद पुलिस को सौंप दिया। इस मामले में थाना प्रभारी जनार्दन राउत ने बताया कि धर्मांतरण के मामले में तीन लोगों को हिरासत में लिया गया है। जांचोपरांत अग्रेतर कार्रवाई की जाएगी।

ग्रामीणों ने तीनों को पकड़ कर पीटा और पुलिस को सौंपा 

ग्रामीणों ने बताया कि पलामू जिले के पड़वा मोड़ निवासी विकास मेहरा, सोनेहारा निवासी चंद्रदेव राम और मोहन राम रविवार को दिन में एक बजे सोनेहारा गांव के जोरीदामर टोले में करीब आधा दर्जन महिलाओं के साथ ईसाई धर्म से जुड़ी प्रार्थना करा रहे थे। उसी दौरान ग्रामीण वहां पहुंचे और तीनों को पकड़ लिया। पिटाई के बाद ग्रामीणों ने इसकी सूचना पुलिस को दी। इसके बाद थाने के एएसआई दिनेश मुंडा ने तीनों को हिरासत में ले लिया गया।

बीमारी ठीक हो जाने का प्रलोभन देकर कराते थे धर्म परिवर्तन

ग्रामीणों का आरोप है कि तीनों आरोपी करीब एक साल से प्रलोभन देकर लोगों का धर्म परिवर्तन करा रहे हैं। इस खेल का मास्टर माइंड विकास मेहरा को बताया। वहीं आरोपियों का कहना था कि दूसरा धर्म अपनाने के बाद कई लोगों की बीमारी ठीक हो जाती है। इसलिए ग्रामीण दूसरा धर्म अपना रहे हैं। वहीं ग्रामीणों का आरोप है कि बीमारी के नाम पर भोले-भाले लोगों को प्रलोभन देकर धर्म परिवर्तन कराने का खेल चल रहा है।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

हो सकता है आप चूक गए हों