Advisory: गणतंत्र दिवस समारोह कल, इन इलाकों से करें परहेज; आज रात 9 बजे से बंद होंगे दिल्ली बॉर्डर

Advisory: गणतंत्र दिवस समारोह कल, इन इलाकों से करें परहेज; आज रात 9 बजे से बंद होंगे दिल्ली बॉर्डर

गणतंत्र दिवस पर आम वाहन चालकों की आवाजाही सामान्य रखने के लिए ट्रैफिक पुलिस ने एडवायजरी जारी कर दी है। परेड के दौरान किसी को रूट क्रॉस करने की अनुमति नहीं दी जाएगी। दिल्ली यातायात पुलिस ने लोगों से अपील कि वह नई दिल्ली व मध्य दिल्ली आने से बचें।

दिल्ली पुलिस की यातायात यूनिट के अतिरिक्त पुलिस आयुक्त सत्यबीर कटारा ने बताया कि परेड विजय चौक-कर्तव्य पथ- सी-हेक्सागन-गोलचक्कर, गोल चक्कर, नेता जी सुभाष चंद्र बोस की प्रतिमा -तिलकमार्ग-बहादुर शाह जफर मार्ग-नेताजी सुभाष मार्ग होते हुए लाल किला पहुंचेगी। 26 जनवरी को गणतंत्र दिवस समारोह के दौरान सभी मेट्रो स्टेशनों पर यात्रियों के लिए मेट्रो रेल सेवा उपलब्ध रहेगी।

25 जनवरी को शाम 5 बजे से परेड खत्म होने तक विजय चौक से इंडिया गेट तक कर्तव्यपथ पर यातायात के आवागमन की अनुमति नहीं होगी।
– 25 जनवरी को 9 बजे से रफी मार्ग, जनपथ, मान सिंह रोड पर परेड समाप्त होने तक कर्तव्यपथ की ओर यातायात की अनुमति नही होगी।
– सी-हेक्सागन-इंडिया गेट, 26 जनवरी को सुबह 9.15 बजे से परेड के तिलक मार्ग पार (क्रॉस) होने तक यातायात के लिए बंद रहेगा।
– 26 जनवरी को सुबह 10.30 बजे से तिलकमार्ग, बीएस जेड मार्ग और सुभाष मार्ग पर दोनों दिशाओं में यातायात की अनुमति नहीं होगी। परेड की आवाजाही के आधार पर केवल क्रॉस ट्रैफिक की अनुमति दी जाएगी।

उपायुक्त सिंह ने बताया कि यातायात कर्मी सभी उपकरणों से लैस रहेगा। उसके कंधे पर शोल्डर लाइट, चमकने वाली जेकेट, हाथों में बैकन लाइट आदि उपकरण होंगे। पुलिसकर्मी सुबह 4 बजे ही तैनात हो जाएंगे, इस कारण इन उपकरणों को उपलब्ध कराया गया है। उन्होंने बताया कि इस बार गणतंत्र दिवस समारोह के लिए 3000 पुलिसकर्मी तैनात किए गए हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

हो सकता है आप चूक गए हों