राजस्थान राजनीति: इंग्लिश मीडियम स्कूलों को लेकर सियासत गर्माई, मदन दिलावर का कांग्रेस पर कड़ा पलटवार

राजस्थान में महात्मा गांधी इंग्लिश मीडियम सरकारी स्कूलों की समीक्षा के लिए समिति गठित होते ही सियासत गरमा गई है। एक तरफ कांग्रेस आरोप लगा रही है कि भजनलाल सरकार गहलोत राज में शुरु किए गए महात्मा गांधी इंग्लिश मीडियम स्कूलों को बंद करने की साजिश रच रही है। वहीं, शिक्षा मंत्री मदन दिलावर ने आरोप लगाया कि इंग्लिश मीडियम स्कूल खोलकर कांग्रेस ने छात्रों और अभिभावकों के साथ छलावा किया।मंत्री मदन दिलावर ने कहा कि डिप्टी सीएम प्रेमचंद बैरवा की अध्यक्षता में गठित समिति महात्मा गांधी इंग्लिश मीडियम स्कूलों को मजबूत बनाने पर काम करेगी। लेकिन, खुद के राजनीतिक फायदे के लिए भ्रामक बयान देना कांग्रेस की पुरानी आदत है।उन्होंने कहा कि गहलोत राज में अंग्रेजी शिक्षा के नाम पर सिर्फ बोर्ड लगाने का काम किया और स्टूेंड्स के साथ छलावा किया। कांग्रेस राज में इन स्कूलों के लिए ना तो अंग्रेजी शिक्षकों की भर्ती की और ना ही इसके लिए बजट दिया। सिर्फ सरकारी स्कूलों को अंग्रेजी माध्यम में बदलकर कांग्रेस ने इन स्कूलों को बंद करने का षडयंत्र किया है।