Honey Singh X Badshah Controversy : हनी सिंह और बादशाह के बीच जुबानी तकरार, हनी सिंह ने बादशाह की आवाज पर तंज कसा

controversy 2

Honey Singh X Badshah Controversy

सिंगर व रैपर बादशाह इन दिनों ‘इंडियन आइडल 15’ में बतौर जज नजर आ रहे हैं। इस बीच हनी सिंह और उनके बीच जुबानी जंग भी खूब जमकर चल रही है। मामाला इतना बढ़ चला है कि दोनों के फैंस भी सोशल मीडिया पर आमने-सामने हैं। एक तरफ बादशाह एक इवेंट में हनी सिंह के साथ अपने सभी पुराने गिले-शिकवे दूर करने की बात कर चुके हैं, लेकिन हनी सिंह लगता है इसके लिए तैयार नहीं। अब एक बार फिर उन्होंने बादशाह की सिंगिंग और आवाज पर तंज कसा है।

हनी सिंह ने बादशाह की आवाज पर कसा तंज

 इंस्टाग्राम पर @baapofmix नाम के यूजर ने एक रील शेयर की है। इसमें बादशाह की आवाज शामिल की गई है और कैप्शन लिखा है, ‘बिना ऑटोट्यून के बादशाह’। इस रील को हनी सिंह ने अपनी इंस्टाग्राम स्टोरी पर बाकायदा शेयर किया है। इसके साथ मैसेज लिखा है, ‘इंडियन आइडल 2024 का सुरीला जज। वाह!’ साथ ही सोनी टीवी को भी टैग करते हुए लिखा है, ‘बिग अप’।

फैन के पोस्ट पर किया कमेंट

इसके अलावा हनी सिंह के फैंस भी बादशाह और उनकी गायिका पर जमकर कटाक्ष कर रहे हैं। इस तरह के पोस्ट पर यो यो भी खूब दिलचस्पी के साथ लाइक और कमेंट की बरसात कर रहे हैं। हाल ही में एक यूजर ने रील शेयर करते हुए कहा कि वे सिंगर बनने के लायक नहीं है। यूजर ने वीडियो में कहा है, ‘मैं बादशाह के फैंस से हाथ जोड़कर माफी मांगता हूं कि मैंने कहा वह इंडियन आइडल के जज बनने लायक नहीं है। मैं माफी मांगते हुए अब ये भी कहना चाहता हूं कि वे सिंगर बनने के ही लायक नहीं हैं।’ साथ में कैप्शन लिखा है, ‘ये रील हनी सिंह तक जानी चाहिए’। फैन की इस पोस्ट पर हनी सिंह ने कमेंट करते हुए लिखा है, ‘छोटे भाई चिंता मत करो! यो यो आर्मी तुम्हारे साथ है’।

एक साथ शुरू किया था करियर

 हनी सिंह और बादशाह दोनों ने अपने सिंगिंग करियर की शुरुआत एक साथ रैप ग्रुप माफिया मुंडीर के सदस्य के रूप में की थी। हालांकि, एक विवाद के बाद दोनों अलग हो गए। तब से दोनों के बीच बातचीत बंद है और जिस तरह यह झगड़ा बढ़ रहा है आगे बातचीत शुरू होने के आसार भी नजर नहीं आ रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

हो सकता है आप चूक गए हों