उत्तर प्रदेश मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ 

Lucknow: ‘भारत रत्न’ पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी जी की 100वीं जयंती पर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ (Yogi Adityanath) ने भारतीय जनता पार्टी (BJP) के प्रदेश कार्यालय में आयोजित विशेष प्रदर्शनी का उद्घाटन किया। इस दौरान उन्होंने अटल जी के चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित कर उनके अद्वितीय व्यक्तित्व और कृतित्व को शत शत प्रणाम किया। साथ ही उन्होंने कटआउट के साथ फोटो भी साझा की.

प्रदर्शनी में अटल जी के छात्र जीवन से लेकर उनके प्रभावशाली राजनीतिक सफर को क्रम से प्रस्तुत किया गया है। इसमें उनके प्रधानमंत्री कार्यकाल के दौरान लिए गए ऐतिहासिक फैसलों, भारत के विकास और समृद्धि के बड़े प्रयासों को भी रेखांकित किया गया है। प्रदर्शनी में अटल जी की देशभक्ति, सेवा और अदम्य साहस को बखूबी दर्शाया गया है।

इसमें शामिल हर विवरण बहुआयामी व्यक्तित्व के साथ राष्ट्रनिर्माण में उनके योगदान को बताता है। उनकी दूरदर्शी सोच ने भारत को वैश्विक मंच पर एक नई पहचान दिलाई। उनकी विरासत हमें हमेशा मार्गदर्शन देती रहेगी। मुख्यमंत्री योगी ने प्रदर्शनी का अवलोकन करते हुए अटल जी से जुड़ी स्मृतियों को ताजा किया। इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने ‘भारत रत्न’ अटल बिहारी वाजपेयी जी के कटआउट के साथ फोटो खिंचवाई।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *