Bigg Boss 18: “Karanveer Mehra पर मंडरा रहा एलिमिनेशन का खतरा, क्या रजत को धक्का मारना पड़ेगा महंगा?”

bigg-boss-18-1727334829376

Bigg Boss 18: बिग बॉस में एक बार फिर हिंसा देखने को मिल रही है। अपकमिंग एपिसोड में करणवीर मेहरा रजत दलाल को धक्का मारते दिखाई दिए। इससे पहले कई बार घरवाले हिंसा कर चुके हैं। वहीं फराह खान ने भी घर में हिंसा को लेकर सवाल उठाया था। साथ ही रजत दलाल को अल्टीमेटम भी दे दिया था। अब टाइम गॉड टास्क में करण रजत को स्वीमिंग पूल में धक्का देते हुए दिखाई दिए। इस हरकत के बाद करणवीर पर भी बेघर होने की तलवार लटक गई है। आइए आपको भी बताते हैं आखिर पूरा मामला क्या है?

क्या है टास्क?

बिग बॉस में टाइम गॉड अविनाश मिश्रा का कार्यकाल खत्म हो गया है। अब घर में नए टाइम गॉड का शासन शुरू होने वाला है। इसे लेकर बिग बॉस ने घर में सदस्यों को दो टीम में बांट दिया। वहीं दोनों टीम को एक पेंटिंग भी बनानी है। जिसकी भी पेंटिंग सबसे अच्छी बनेगा वो टीम जीत जाएगी और उस टीम के सभी सदस्य टाइम गॉड बनने की रेस में दावेदार बन जाएंगे।

 

क्या करण होंगे बेघर?

टाइम गॉड टास्क में घर में जंग देखने को मिली। घरवाले एक-दूसरे की टीम की पेंटिंग खराब करते नजर आए। वहीं इसी बीच करणवीर और रजत के बीच घमासान देखने को मिला। बहसबाजी के दौरान करण ने रजत को स्विमिंग पूल में धक्का दे दिया। इसके बाद रजत भी आग बबूला हो गए। अब करण को घर का अहम रूल तोड़ना महंगा पड़ सकता है। रजत को धक्का देना हिंसा में शामिल है, इसके चलते करणवीर घर से बेघर भी हो सकते हैं।

 

करण और रजत के बीच जंग

करणवीर और रजत के बीच आए दिन घर में जंग देखने को मिलती है। पिछले दिनों भी नॉमिनेशन से खुद को सुरक्षित करने वाले टास्क में भी रजत और करण के बीच झगड़ा देखने को मिला था। अब करण का रजत को धक्का देने से उनके गेम पर इसका असर दिखाई दे सकता है। करण घर से बेघर होते हैं या नहीं ये तो अपकमिंग एपिसोड में देखने को मिलेगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

हो सकता है आप चूक गए हों