“भूल भुलैया 3 बॉक्स ऑफिस: पुष्पा ने तोड़ा मंजुलिका का सपना, 39वें दिन की बड़ी सफलता”

पुष्पा 2 की वजह से ‘भूल भुलैया-3’ नहीं कमा पाई इतने करोड़
पुष्पा 2 की दस्तक से जहां विकी कौशल की फिल्म ‘छावा’ के मेकर्स ने अपने कदम पीछे ले लिए और रिलीज डेट अगले साल शिफ्ट कर दी, वहीं अब भूल भुलैया 3 का दम निकलता ही जा रहा है। ‘सिंघम अगेन’ की तरह अल्लू अर्जुन की पुष्पा 2, भूल भुलैया 3 का खाता भी जल्द ही बंद कर देगी।
.jpg)
सैकनलिक.कॉम की रिपोर्ट्स के मुताबिक, 1 नवंबर को सिनेमाघरों में आई कार्तिक आर्यन- विद्या बालन, माधुरी दीक्षित (Madhuri Dixit) ने सोमवार को बॉक्स ऑफिस पर सिंगल डे में तकरीबन 30 लाख के आसपास की कमाई की है। 34वें दिन तक घरेलू बॉक्स ऑफिस पर 281 करोड़ के आसपास का कलेक्शन करने वाली इस मूवी ने 39 दिनों में टोटल 282 करोड़ कमाए हैं।
इंडिया नेट कलेक्शन | 282 करोड़ रुपए |
वर्ल्डवाइड | 422.31 करोड़ रुपए |
ओवरसीज | 78 करोड़ रुपए |
हिंदी भाषा | 30 लाख रुपए |
पुष्पा 2 हिंदी टोटल कलेक्शन | 332.1 करोड़ रुपए |
मंजुलिका के अरमानों पर पुष्पा 2 ने फेरा पानी
पुष्पा 2 के आने से ये साफ प्रतीत है कि कार्तिक आर्यन की फिल्म ‘भूल भुलैया 3’ का चैप्टर जल्द ही क्लोज हो जाएगा और मूवी के 300 करोड़ के क्लब में शामिल होने का ख्वाब महज एक सपना ही रह जाएगा। इंडिया में 300 करोड़ पर ही सिमटने वाली ये मूवी वर्ल्डवाइड 422.31 करोड़ का बिजनेस कर चुकी है।आपको बता दें कि ‘भूल भुलैया 3’ में कार्तिक आर्यन ने डबल रोल प्ले किया है। रूह बाबा के अलावा इस मूवी में कार्तिक राजकुमार की भूमिका में दिखाई दे रहे हैं,जो फिल्म में असली भूत होते हैं।