हिमाचल के पांच जिलों में बारिश-बर्फबारी, चार स्थानों पर माइनस तापमान

Source: Google

हिमाचल प्रदेश में मौसम में बदलाव की संभावना है, क्योंकि पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय हो गया है। इसके प्रभाव से राज्य के पांच जिलों में बारिश और बर्फबारी हो सकती है। मौसम विज्ञान केंद्र शिमला के मुताबिक, 23 नवंबर को चंबा, कांगड़ा, किन्नौर, लाहौल-स्पीति और कुल्लू जिलों के ऊंचाई वाले क्षेत्रों में बारिश और बर्फबारी का पूर्वानुमान है। बाकी राज्य में अगले सात दिन मौसम शुष्क रहने की उम्मीद है।पश्चिमी विक्षोभ के चलते तापमान में गिरावट की संभावना जताई जा रही है। बारिश और बर्फबारी के कारण अगले तीन से चार दिनों में राज्य के न्यूनतम और अधिकतम तापमान में 1-2 डिग्री सेल्सियस की गिरावट हो सकती है। शुक्रवार को भाखड़ा बांध क्षेत्र (बिलासपुर) और सुंदरनगर में घना कोहरा था। मौसम विभाग ने 25 नवंबर तक भाखड़ा बांध क्षेत्र और बल्ह घाटी के कुछ हिस्सों में सुबह और शाम के समय घने कोहरे के लिए येलो अलर्ट जारी किया है।

राज्य के ऊंचाई वाले क्षेत्रों में शीतलहर का असर जारी है। इस दौरान कई स्थानों पर न्यूनतम तापमान माइनस में जा चुका है। शिमला का न्यूनतम तापमान 8.2 डिग्री सेल्सियस, सुंदरनगर का 5.5, भुंतर का 3.5, कल्पा का 0.2, धर्मशाला का 9.0, ऊना का 5.3, नाहन का 10.0, केलांग का -2.0, पालमपुर का 6.2, सोलन का 4.8, मनाली का 2.8, कांगड़ा का 7.6, मंडी का 6.0, बिलासपुर का 7.4, हमीरपुर का 6.5, चंबा का 6.7, डलहौजी का 8.1, कुफरी का 7.3, कुकुमसेरी का -4.1, नारकंडा का 4.5, भरमौर का 6.5, रिकांगपिओ का 3.0, सेऊबाग का 2.8, धौलाकुआं का 8.9, बरठीं का 5.0, समदो का -1.3, कसाैली का 9.0, ताबो का -8.7, सैंज का 5.4 और बजौरा का 5.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

हो सकता है आप चूक गए हों