Tulsi Gabbard: जानें कैसे अब्राहम विलियम्स से हुआ तुलसी गबार्ड को प्यार, राजनीति और फिल्मों में भी है गहरा संबंध

अमेरिका के नवनिर्वाचित राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प ने तुलसी गबार्ड को अमेरिका के राष्ट्रीय खुफिया निदेशक के रूप में नियुक्त किया गया है। इसके साथ ही इस प्रतिष्ठित पद को संभालने वाली पहली हिंदू अमेरिकी महिला बन गई हैं। तुलसी गबार्ड ने 21 साल की उम्र में अपने पॉलिटिकल करियर की शुरुआत की थी। तुलसी ने आर्मी रिजर्व में लेफ्टिनेंट कर्नल समेत कई महत्वपूर्ण पदों पर काम किया है।
पति से बिल्कुल अलग है उनका करियर
तुलसी गबार्ड का करियर उनके पति के करियर से बिल्कुल अलग है। तुलसी गबार्ड के पति अब्राहम विलियम्स फिल्म निर्देशक हैं। उन्होंने अपनी पत्नी के करियर में बहुत मदद की है। न्यूयॉर्क टाइम्स के अनुसार अब्राहम विलियम्स की मां अन्या एंथोनी भी होनोलुलु में तुलसी के जिला कार्यालय का प्रबंधन करती थीं।
2012 में हुई पहली मुलाकात
साल 2012 में तुलसी गबार्ड और अब्राहम विलियम्स की पहली मुलाकात हुई थी। उस समय तुलसी अपनी सीट के लिए प्रचार कर रही थी। विलियम्स इस रैली में वॉलंटियर थे। वे इस रैली में फ्रीलांस फोटोग्राफर की तरह काम कर रहे थे। डेढ़ साल बाद दोनों की फिर से मुलाकात हुई।
ऐसे पहली बार हुई खुलकर बात
अबराम विलियम्स ने बताया कि दोनों के एक कॉमन फ्रेंड ने बर्थडे पार्टी आयोजित की। इसमें ही दोनों फिर से मिले। इस दौरान उनकी बहुत सारी बातें हुईं। दोनों को इस बातचीत में समझ आया कि उनके बीच बहुत सारी समानताएं हैं।
इस तरह से किया था शादी के लिए प्रपोज
तुलसी गबार्ड ने एक इंटरव्यू में बताया कि अब्राहम विलियम्स ने तुलसी को बड़े ही अलग तरीके से प्रपोज किया। इंटरव्यू में तुलसी ने बताया कि वे नाव चलाते हुए आए, एक डबल-टेथर्ड उपकरण निकाला जो सोने के डक्ट-टेप से ढके फ्लोटेशन डिवाइस से जुड़ा था और उसमें एक खूबसूरत अंगूठी लगी हुई थी। उन्होंने कहा, ‘मेरे पास आपसे एक सवाल है- क्या तुम मुझसे शादी करोगी?’ तुलसी गबार्ड ने साल 2015 में हवाई में हिंदू रीति रिवाजों शादी कर ली थी।
फिल्म बनाने में रुचि रखते हैं अब्राहम
अब्राहम विलियम्स पिछले कुछ सालों में उन्होंने डॉक्यूमेंट्री, फीचर और म्यूजिक वीडियो पर काम किया है। अपनी रुचियों के बारे में बात करते हुए, अब्राहम ने अपनी वेबसाइट पर बताया कि उनका उद्देश्य कहानियों में मानवीय तत्व को उजागर करना है, चाहे वह “अमेरिका भर के शहरों से लेकर मध्य पूर्व के युद्ध क्षेत्रों” की बात हो। बता दें, अब्राहम विलियम्स को डिकेड ऑफ द डेड (2023) , गो फॉर ब्रोक (2018) और एंजल बाय थर्सडे (2021) फिल्मों के लिए जाना जाता है।