Ghaziabad News: “गाज़ियाबाद में फ्लैट्स में चल रहा था देह व्यापार, पुलिस ने छापा मार तीन को किया गिरफ्तार”

5feb74c20c9db5a9a29355bb36db43f8976bd40f-1709036197-389355a9-1920x1280

Ghaziabad News: पुलिस ने तुलसी निकेतन स्थित दो फ्लैटों में छापा मारकर देह व्यापार का भंडाफोड़ किया है। पुलिस ने मौके से संचालिका समेत दो महिलाओं को पकड़ लिया है। एक पुरुष और संचालिका मौके से भाग गई। पुलिस फरार आरोपियों को गिरफ्तार करने का प्रयास कर रही है।

एसीपी शालीमार गार्डन सलोनी अग्रवाल ने बताया कि क्षेत्र में देह व्यापार करने वालों के खिलाफ अभियान चलाया जा रहा है। अभियान के तहत पुलिस की टीम को तुलसी निकेतन में देह व्यापार की सूचना मिली। शुक्रवार रात पुलिस टीम ने दो फ्लैटों पर छापा मारा। इस दौरान पुलिस ने मौके से एक संचालिका और एक महिला को पकड़ लिया। पुलिस को देखकर मौके से एक व्यक्ति और महिला भाग गई। पुलिस ने मौके से भारी मात्रा में सामान बरामद किया है। एसीपी ने बताया कि पकड़ी गई महिला ने अपना नाम गीता उर्फ रानी बताया जबकि, दूसरी महिला दिल्ली की रहने वाली है। पुलिस के अनुसार पकड़ी गई गीता उर्फ रानी ने यह फ्लैट किराए पर लिया था और वह देह व्यापार करा रही थी। पुलिस के अनुसार फरार महिला का नाम शीला है, जबकि व्यक्ति का नाम राहुल दुधिया है। पुलिस के अनुसार शीला और गीता ने उक्त दोनों फ्लैट किराए पर लिए थे और यहां पर देह व्यापार करा रही थी। पुलिस का कहना है कि दोनों की तलाश में दबिश जारी है।

मौके पर पकड़ी गई महिला ने बताया कि गीता और शीला महिलाओं और युवतियों को नौकरी देने का झांसा देकर बुलाती थी। इसके बाद उन्हें लालच देकर गलत काम कराती थी। इतना ही नहीं मना करने पर धमकी देती थी कि उसने उनकी अश्लील वीडियो बना रखी है और उसे वायरल कर देगी। गीता और शीला ने उक्त फ्लैट दो माह पूर्व किराए पर लिए थे। दो माह से देह व्यापार चल रहा था।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

हो सकता है आप चूक गए हों