DELHI NEWS: जर्मनी की कम्पनी यमुना एक्सप्रेसवे किनारे लगाने जा रही नई संयंत्र यूनिट; पढ़ें सरकार को कितना होगा फायदा
जर्मनी मूल की फुटवियर कंपनी वॉन व्लेक्स चीन में अपना प्लांट बंद कर यमुना एक्सप्रेसवे किनारे के नई यूनिट शुरू करने जा रही है। यीडा सिटी के सेक्टर-29 में कंपनी 300 करोड़ रुपये का निवेश करेगी। शुक्रवार को वॉन व्लेक्स कंपनी के नए प्लांट का भूमिपूजन जेवर विधायक धीरेंद्र सिंह और यमुना प्राधिकरण के सीईओ डा. अरुणवीर सिंह ने संयुक्त रूप से किया।
नोएडा अंतरराष्ट्रीय एयरपोर्ट के संचालन शुरू होने से पहले देश ही नहीं दुनिया की बड़ी कंपनियां यमुना सिटी को नया ठिकाना बनाने की कोशिश में हैं। जर्मनी मूल की फुटवियर कंपनी वॉन व्लेक्स चीन में अपना प्लांट बंद कर यमुना एक्सप्रेसवे किनारे के नई यूनिट शुरू करने जा रही है। यीडा सिटी के सेक्टर-29 में कंपनी 300 करोड़ रुपये का निवेश करेगी। शुक्रवार को वॉन व्लेक्स कंपनी के नए प्लांट का भूमिपूजन जेवर विधायक धीरेंद्र सिंह और यमुना प्राधिकरण के सीईओ डा. अरुणवीर सिंह ने संयुक्त रूप से किया। यमुना प्राधिकरण के सीईओ डॉ.अरुणवीर सिंह ने बताया कि जर्मनी कंपनी वॉन व्लेक्स को 10 हजार वर्गमीटर जमीन आवंटित की गई है। कंपनी आगरा स्थित इयाट्रिक वोन प्रा लि और इयाट्रिक इंडस्ट्रीज प्रा लि के साथ मिलकर यमुना सिटी में प्लांट स्थापित कर रही है। कंपनी यहां भूतल के साथ तीन मंजिला प्लांट का निर्माण करेगी और पहले चरण में 200 श्रमिकों को रोजगार मुहैया कराएगी।
वॉन व्लेक्स समूह के भारत के सीईओ आशीष जैन ने बताया कि अपनी यह तरह का पहला आधुनिक फुटवियर प्लांट है। जिसमें सालाना 40 लाख से अधिक जोड़े का उत्पादन किया जाएगा। जिसका निर्यात दुनिया के 80 से अधिक देशों में किया जाएगा। कंपनी के उत्पाद भारतीय बाजार में भी उपलब्ध होंगे। कंपनी स्पोर्ट्स शूज समेत सभी प्रकार के जूतों का निर्माण करेगी। साथ ही नई पेटेंट तकनीक और पर्यावरण-अनुकूल तकनीकों का उपयोग करके पुरुषों, महिलाओं और बच्चों के लिए जूते तैयार करेगी। नई तकनीक आधारित जूते अब यमुना सिटी में बनेंगे। कंपनी यहां इसका उत्पादन कर दुनिया भर में निर्यात करेगी। वॉन वेल्क्स जर्मनी जैसी कंपनियां भारत के फुटवियर उद्योग में बड़ा बदलाव लाएंगीं।
– डॉ. अरुणवीर सिंह, सीईओ, यमुना प्राधिकरण
सहायक उद्योग भी करेगा स्थापित समूह, 10 हजार लोगों को रोजगार
वॉन व्लेक्स समूह सेक्टर में ही फुटवियर सहायक उद्योग भी स्थापित करेगा, जिसके तहत आउटसोल, इनसोल, इंटरलाइनिंग्स और अन्य गैर-चमड़ा कच्चे माल का उत्पादन भी किया जाएगा। इन सभी फैक्टरियों के साथ लगभग 10 हजार लोगों को प्रत्यक्ष और अप्रत्यक्ष रोजगार मिलेगा।
आगरा में है यूनिट
समूह ने पहले ही आगरा में दो इकाइयों में उत्पादन शुरू कर दिया है, जिनकी उत्पादन क्षमता 25 लाख जोड़ों की है। दोनों इकाइयां आगरा के शास्त्रीपुरम के निर्यात संवर्धन औद्योगिक पार्क में है। कंपनी के उत्पाद देश भर के अन्य प्रमुख स्टोर्स में उपलब्ध हैं।