J&K NEWS: पहले फेज की वोटिंग खत्म; अब तक 26% हूई वोटिंग, वोटिंग के लिए कश्मीरी हिन्दुओं मे उत्साह
जम्मू-कश्मीर में विधानसभा चुनाव के लिए वोटिंग जारी है। मतदाताओं में मतदान के लिए काफी उत्साह देखने को मिल रहा है। सुबह से ही पोलिंग बूथ पर मतदाताओं की भारी भीड़ देखने को मिल रही है। पहले चरण के लिए 24 सीटों पर 219 उम्मीदवार अपनी किस्मत आजमा रहे हैं। सुबह 11 बजे 26 फीसदी मतदान हुआ है।
जम्मू-कश्मीर में 10 साल बाद विधानसभा चुनाव हो रहा है। मतदान के लिए सुरक्षा व्यवस्था कड़ी है। पहले चरण के लिए 24 सीटों पर मतदान जारी है। मतदान के लिए सुबह से ही पोलिंग बूथ पर भारी संख्या में लोगों की भीड़ देखने को मिल रहा है। 24 सीटों पर कई दिग्गजों की किस्मत आज ईवीएम में कैद हो जाएगी। सुबह 11 बजे तक 26 फीसदी मतदान हुआ है।
बता दें कि जम्मू कश्मीर में धारा-370 हटने के बाद पहली बार विधानसभा चुनाव हो रहा है। चुनाव के लिए राजनीतिक पार्टियों के साथ-साथ मतदाताओं में भी काफी उत्साह देखने को मिल रहा है। पहले चरण के लिए जिन सीटों पर मतदान होना है उस पर कांग्रेस-नेकां गठबंधन, पीडीपी सहित कई अन्य दलों के उम्मीदवार चुनाव को रोचक बना रहे हैं।
पहले चरण के सभी 24 सीटों का मतदान: प्रतिशत कुल मतदान प्रतिशत: 26.72%
1. अनंतनाग – 16.90%
2. अनंतनाग (पश्चिम) – 21.26%
3. बनिहाल -30 %
4. भद्रवाह -30.38 %
5. डीएच पोरा -27.74 %
6. देवसर – 24.32%
7. डोडा – 31.96 %
8. डोडा (पश्चिम)-35.08 %
9. दूरू – 26.97%
10. इंदरवाल -40.36%
11. किश्तवाड़ -26.38%
12. कोकरनाग (ST)-29%
13. कुलगाम -26%
14. पैडर-नागसेनी-32.15%
15. पहलगाम -31.62%
16. पंपोर -19.60%
17. पुलवामा-23.09%
18. राजपोरा-21.17%
19. रामबन-32.85%
20. शांगस – अनंतनाग (पूर्व)-25.09%
21. शोपियां-27%
22. श्रीगुफवारा-बिजबेहरा-27.60%
23. त्राल -17.50%
24. जैनापोरा -25 %