महिला से मंगलसूत्र व बाली की ठगी मौके पर पहुची पुलिस

महिला से मंगलसूत्र व बाली की ठगी मौके पर पहुची पुलिस
आनंद पब्लिक महराजगंज
रंजीत मोदनवाल
घुघली /महराजगंज,शिकारपुर-घुघली मार्ग बरवा खुर्द के बीच ठगों ने गुरुवार की देर शाम महिला से लाखों का गहना ठग लिया। भिटौली थाना क्षेत्र अंतर्गत घटित हुई इस घटना में ठगों ने रुपये की गड्डी गिराकर महिला को लालच दिया और उसके गले से मंगलसूत्र व कान की बाली लेकर फरार हो गए।
जानकारी के अनुसार घुघली थाना क्षेत्र के पकड़ी सिसवा निवासी अजोरा देवी पत्नी विजय कुमार अपने मायके भिटौली के बरियारपुर से अपने घर वापस लौट रही थीं ।शिकारपुर से पैदल ही वह पकड़ी सिसवा के लिए निकली थी कि ठगों के गिरोह के एक सदस्य ने रुमाल में बंधी नकली नोटों की गड्डी महिला के आगे सड़क पर गिरा दी। महिला द्वारा गड्डी उठाने पर दो अन्य ठग वहां पहुंच गए और रुपये पर दावा करने लगे।
आपस में समझौते का नाटक रचते हुए पहले ठग ने महिला को यह भरोसा दिलाया कि रुपये बाद में बांट लेंगे।पहले इसमें से कुछ रुपया निकाल कर इसे दे देते है। एक ठग गुटखा खाने के बहाने चला गया। मौका पाकर दूसरा ठग भी फरार हो गया।
महिला के शोर मचाने पर आसपास के लोग जुटे और घटना की सूचना शिकारपुर पुलिस चौकी को दी। सूचना मिलते ही शिकारपुर चौकी प्रभारी अवधेश सिंह अपने हमराही पुलिस कर्मियों के साथ मौके पर पहुचे । समाचार लिखे जाने तक घटना स्थल पर भिटौली थानाध्यक्ष मदनमोहन मिश्र व घुघली के थानाध्यक्ष कुंवर गौरव सिंह भी मौके पर पहुंच घटना की जानकारी प्राप्त किए और जांच में जुटे थे। परंतु ठगों का कहीं कोई सुराग नहीं मिल सका है।

ड्रोन कैमरे की अफवाह पर युवक ने चलाई गोली, तीन नाबालिक बच्चिया घायल – गांव में मची सनसनी, मौक पर पुलिस अधीक्षक ने लिया जायजा
गन्ना क्रय केंद्र खोलने को लेकर भाकियू धरना चौथे दिन जारी
अज्ञात व्यक्ति का शव मिलने से क्षेत्र में हड़कंप
युवक ने खाया जहरीला पर्दाथ, मौत
घुघली में ट्रेन की चपेट में आया 29 वर्षीय अभिषेक की दर्दनाक मौत
रुद्रपुर भलुही में मंडल स्तरीय कबड्डी प्रतियोगिता का आयोजन
निमंत्रण बांटने जा रहे पिता पुत्र की ट्रक के चपेट मे आने से मौत
यूथ ऑइकन अवार्ड से सम्मानित हुए युवा कवि व चिकित्सक निनाद
साउथ एशियन कॉम्बैट चैंपियनशिप में गुजरात की पूजा कुमारी ने जीता गोल्ड