आज 7 घंटे बाधित रहेगी पनियरा, मुजुरी फीडर की बिजली आपूर्ति

0
IMG-20250825-WA0214

आज 7 घंटे बाधित रहेगी पनियरा, मुजुरी फीडर की बिजली आपूर्ति

आनंद पब्लिक, महराजगंज
(लालजी यादव)
पनियरा /महराजगंज
पनियरा और मुजुरी लाइन को आपस में जोड़ने के लिए नई विद्युत लाइन का निर्माण कार्य सोमवार 25 अगस्त को किया जाएगा। इस कार्य के चलते पनियरा नगर पंचायत और पनियरा देहात फीडर की बिजली आपूर्ति सुबह 9 बजे से शाम 4 बजे तक लगभग 7 घंटे बाधित रहेगी।
अधिशासी अभियंता, विद्युत वितरण खंड आनंदनगर, महराजगंज ने उपभोक्ताओं से अपील की है कि वे समय से पानी एवं अन्य आवश्यक व्यवस्थाएं कर लें और विभाग को सहयोग प्रदान करें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *