हरियाणा में ‘AAP’ की दूसरी लिस्ट जारी, प्रो. छत्रपाल को भी मिली टिकट

'AAP' ने हरियाणा में जारी की दूसरी लिस्ट
हरियाणा में कांग्रेस के साथ गठबंधन की चर्चाओं के बीच आम आदमी पार्टी (AAP) ने अपनी दूसरी सूची जारी कर दी है। इस सूची में 9 नए प्रत्याशियों के नाम शामिल हैं, और अब तक पार्टी कुल 29 उम्मीदवारों का ऐलान कर चुकी है। इसमें पूर्व मंत्री प्रोफेसर छत्रपाल सिंह को हिसार के बरवाला से टिकट दी गई है। कांग्रेस से गठबंधन की बातचीत टूटने के बाद AAP ने यह सूची जारी की है।
AAP के प्रदेश अध्यक्ष सुशील गुप्ता ने कल कहा था कि पार्टी हरियाणा की सभी 90 सीटों पर उम्मीदवारों की घोषणा करेगी। उन्होंने बताया कि हरियाणा में मुख्य मुकाबला कांग्रेस और आम आदमी पार्टी के बीच होगा, और भाजपा समेत कोई अन्य पार्टी प्रतियोगिता में नहीं है। AAP अकेले विधानसभा चुनाव लड़ेगी।