Arvind Kejriwal Bail Hearing: सुप्रीम कोर्ट आज सुनाएगा जमानत पर फैसला—क्या मिलेगी राहत?

सुप्रीम कोर्ट आज सुनाएगा जमानत पर फैसला
सुप्रीम कोर्ट पर आज आम आदमी पार्टी (आप) नेताओं और कार्यकर्ताओं की निगाहें टिकी हैं। सुप्रीम कोर्ट आज दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल की जमानत पर फैसला सुना सकता है। यदि केजरीवाल को जमानत मिलती है, तो दिल्ली सरकार के ठप पड़े कार्यों में तेजी आ सकती है।
इस मामले की पिछली सुनवाई गुरुवार को जस्टिस सूर्यकांत और उज्जल भुइयां की बेंच ने की थी। दोनों पक्षों के वकीलों की दलीलों के बाद सुप्रीम कोर्ट ने याचिका पर अपना आदेश सुरक्षित रख लिया था।
केजरीवाल के वकील ए.एम. सिंघवी ने दलील दी थी कि केजरीवाल का नाम 2022 में दर्ज एफआईआर में नहीं था और उन्हें इस साल जून में गिरफ्तार किया गया था।
मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल को जमानत मिलने से दिल्ली के विकास कार्यों में तेजी की उम्मीद है, क्योंकि उनके जेल में रहने के कारण कई महत्वपूर्ण परियोजनाएं रुकी हुई हैं।
मुख्यमंत्री के जेल में होने से दिल्ली सरकार के विकास कार्यों की गति धीमी पड़ गई है। मार्च के बाद से कैबिनेट की बैठकें न होने के कारण सरकार के सभी महत्वपूर्ण काम लगभग ठप हो गए हैं।
उधर, पीठासीन अधिकारी की नियुक्ति नहीं होने के कारण 26 अप्रैल को दिल्ली नगर निगम में महापौर का चुनाव नहीं हो सका। मुख्यमंत्री के सुझाव पर उपराज्यपाल पीठासीन अधिकारी की नियुक्ति करते हैं, लेकिन केजरीवाल के जेल में होने के कारण यह प्रक्रिया अटक गई है। परिणामस्वरूप, महापौर डॉ. शैली ओबेरॉय का कार्यकाल बढ़ा दिया गया है। इस बार के चुनाव में अनुसूचित जाति के पार्षद को महापौर बनने का मौका है।