JHARKHAND NEWS: झारखंड में भारी बारिश का अलर्ट; बंगाल की खाड़ी मे उठे तुफान का होगा असर

रांची मौसम विभाग के वैज्ञानिक अभिषेक आनंद ने कहा कि बंगाल की खाड़ी में एक डिप्रेशन बन रहा है। यह मध्य खाड़ी में स्थित है और उत्तर-पश्चिम में बढ़ेगा। अगले दो दिनों के बीच यह झारखंड से होकर गुजरेगा।


 


Jharkhand weather: रांची समेत पूरे राज्य में मंगलवार से भारी बारिश का ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है। 10 और 11 सितंबर को पूरे राज्य में बारिश होगी। कहीं-कहीं गरज के साथ वज्रपात की भी चेतावनी है। मौसम विभाग के अनुसार, बंगाल की खाड़ी में चक्रवाती तूफान की प्रक्रिया शुरू हो चुकी है। अगले दो दिन में इसके ओडिशा, पश्चिम बंगाल से टकराकर झारखंड से गुजरने के आसार हैं। यह सिस्टम अभी निम्न दबाव क्षेत्र बना है, जबकि वैज्ञानिकों ने इसके विस्तार की पुष्टि कर साइक्लोनिक तूफान बनने की आशंका जताई है।

चक्रवाती तूफान झारखंड पर भी डालेगा असर

रांची मौसम विभाग के वैज्ञानिक अभिषेक आनंद ने कहा कि बंगाल की खाड़ी में एक डिप्रेशन बन रहा है। यह मध्य खाड़ी में स्थित है और उत्तर-पश्चिम में बढ़ेगा। अगले दो दिनों के बीच यह झारखंड से होकर गुजरेगा। इस कारण 10 को रांची समेत पूरे झारखंड के दक्षिणी और 11 सितंबर को राज्य के उत्तरी हिस्से में कहीं-कहीं भारी बारिश हो सकती है।

रांची के अधिकतम तापमान में दो डिग्री तक की उछला

रांची समेत राज्य के विभिन्न हिस्सों के तापमान सामान्य से दो डिग्री अधिक है। पिछले 24 घंटों के दौरान रांची के अधिकतम तापमान में दो डिग्री का उछाल दर्ज किया गया है। यहां का अधिकतम तापमान 31.2 डिग्री सेल्सियस रहा। न्यूनतम तापमान 24.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। वहीं राज्य में संताल परगना के जिलों का तापमान सामान्य से अधिक चल रहा है। सबसे अधिक तापमान पाकुड़ का 37.5 डिग्री सेल्सियस रहा।

राज्य में अभी सामान्य से 14 फीसदी कम हुई है बारिश

रांची समेत पूरे झारखंड में मानसून अभी कायम है। एक जून से लेकर आठ सितंबर तक रांची में मानसून सामान्य रहा है। यहां 883.5 मिमी बारिश हुई है, जो कि सामान्य 884.0 मिमी के करीब है। वहीं, राज्य में अब तक 743.2 मिमी बारिश हुई जो कि सामान्य 866.2 मिमी से 14 फीसदी कमजोर है। वैज्ञानिकों के मुताबिक यह सामान्य बारिश की श्रेणी में आता है।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

हो सकता है आप चूक गए हों