राजस्थान पुलिस कांस्टेबल परीक्षा का परिणाम जारी, जल्द करें ऑनलाइन चेक

images (9)

राजस्थान पुलिस कांस्टेबल भर्ती परीक्षा 2023 का परिणाम 3 सितंबर 2024 को जारी कर दिया गया है। अभ्यर्थी अब राजस्थान पुलिस की आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर अपने परिणाम देख सकते हैं। अतिरिक्त महानिदेशक पुलिस, सचिन मित्तल ने बताया कि चयनित उम्मीदवारों के लिए कटऑफ मार्क्स और भर्ती संबंधी अन्य जानकारियां जिला कार्यालयों से प्राप्त की जा सकती हैं।

इस भर्ती के तहत राजस्थान पुलिस में कांस्टेबल के 3578 पदों को भरा जाएगा। जिन उम्मीदवारों ने दिसंबर 2023 में आयोजित शारीरिक दक्षता परीक्षा (PET/PST) और जून 2024 में आयोजित कंप्यूटर आधारित परीक्षा (CBT) में सफलता हासिल की है, उनकी सूचियां वेबसाइट पर उपलब्ध हैं।

अब, सफल उम्मीदवारों के लिए दक्षता परीक्षा (Proficiency Test) जल्द ही रेंज मुख्यालय स्तर पर आयोजित की जाएगी। इसके लिए ऑनलाइन प्रवेश-पत्र अलग से जारी किए जाएंगे। इसके बाद पदों के अनुसार चयनित उम्मीदवारों की सूची जिला/यूनिट कार्यालय स्तर पर जारी की जाएगी।

कैसे चेक करें परिणाम?

1. राजस्थान पुलिस की आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं।

2. होम पेज पर ‘भर्तियां और परिणाम’ सेक्शन पर क्लिक करें।

3. परिणाम वाले सेक्शन में ‘राजस्थान पुलिस कांस्टेबल भर्ती 2023 सीबीटी रिजल्ट’ ऑप्शन चुनें।

4. अपने जिले या यूनिट के लिंक पर क्लिक करें और रिजल्ट की पीडीएफ फाइल देखें।

5. अपना रोल नंबर, नाम और पिता का नाम चेक करके प्रिंट आउट निकाल लें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *