Haryana Election 2024: जेल अधीक्षक सुनील सांगवान राजनीति में एंट्री करेंगे, BJP जॉइन करेंगे

हरियाणा के पूर्व राजस्व एवं सहकारिता मंत्री सतपाल सांगवान के बेटे सुनील सांगवान अब उनकी राजनीतिक विरासत को आगे बढ़ाएंगे। भौंडसी (गुरुग्राम) जेल अधीक्षक के पद पर कार्यरत सुनील सांगवान ने अपने पद से इस्तीफा दे दिया है।
उन्होंने सरकारी सेवाओं से वीआरएस (स्वैच्छिक सेवानिवृत्ति) लेने के लिए गृह व जेल विभाग के अतिरिक्त मुख्य सचिव अनुराग रस्तोगी को पत्र भेजा है। उनका इस्तीफा जल्दी मंजूर होने की उम्मीद है। जेल विभाग में साढ़े 22 वर्षों की सेवाओं के बाद सुनील सांगवान अपने पिता की तरह राजनीति में एंट्री करेंगे। सुनील सांगवान के भाजपा में शामिल होने की।
उनकी पहली पोस्टिंग भी भौंडसी जेल में ही हुई थी
दो जनवरी, 2002 को सुनील सांगवान ने जेल विभाग में बतौर डिप्टी सुपरिटेंडेंट शुरूआत की थी। उनकी पहली पोस्टिंग गुरुग्राम की भौंडसी जेल में ही हुई थी। उन्होंने अब जेल के सुपरिटेंडेंट रहते हुए ही इस्तीफा दिया है।
भाजपा प्रदेशाध्यक्ष ने यह बयान दिया
सुनील सांगवान ने ज्वाइनिंग हरियाणा भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष मोहन लाल बड़ौली ने कहा कि कोई भी बड़ा नेता जॉइन करता है तो मजबूती मिलती है। उन्होंने कहा कि भारतीय जनता पार्टी किसी को टिकट की शर्त पर शामिल नहीं करती है। आज दिल्ली में किसी तरह की कोई बैठक नहीं है। हम कांग्रेस की लिस्ट का इंतजार नहीं कर रहे है।