नीतीश सरकार में IPS लिपि सिंह समेत 8 अधिकारियों को प्रमोशन

Bihar Ips Officers: बिहार कैडर की IPS लिपि सिंह समेत 8 अफसरों को मिला  प्रमोशन, लिस्ट देखें...

बिहार में 8 आईपीएस अधिकारियों को प्रमोशन, लिपि सिंह भी शामिल

पटना: बिहार सरकार ने गुरुवार को 2016 बैच के 8 आईपीएस अधिकारियों को प्रमोशन दिया है। इनमें जेडीयू अध्यक्ष रहे आरसीपी सिंह की बेटी लिपि सिंह भी शामिल हैं। बिहार सरकार के गृह विभाग द्वारा जारी पत्र के अनुसार, सभी अधिकारियों को कनीय प्रशासनिक ग्रेड वेतनमान (लेवल-12) में पदोन्नति दी गई है।

 

वेतनमान में बड़ा बदलाव, 2025 से होगा लागू

प्रमोशन के बाद इन अधिकारियों का वेतनमान 78,800 से 2,09,200 रुपये के बीच होगा। यह नया वेतनमान 1 जनवरी 2025 से प्रभावी होगा। जिन अफसरों को प्रमोशन मिला है, उनमें से चार पहले बिहार पुलिस सेवा में कार्यरत थे और बाद में आईपीएस बने।

 

प्रमोशन पाने वाले IPS अधिकारियों की सूची

इस प्रमोशन सूची में शामिल अधिकारी निम्नलिखित हैं:

  • अमितेश कुमार
  • अशोक मिश्रा
  • लिपि सिंह
  • किरण कुमार गोरख जाधव
  • शैशव यादव
  • विद्यासागर
  • राजेश कुमार
  • अनंत कुमार राय

 

इनमें अमितेश कुमार, अशोक मिश्रा, लिपि सिंह और किरण कुमार गोरख जाधव पहले बिहार पुलिस सेवा में थे और बाद में आईपीएस बने। इनका प्रमोशन उनके बेहतरीन कार्य और अनुभव के आधार पर किया गया है.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

हो सकता है आप चूक गए हों