Mere Husband Ki Biwi:अर्जुन कपूर, भूमि पेडनेकर और रकुल प्रीत सिंह जल्द ही रोमांटिक कॉमेडी फिल्म में नजर आएंगे, ट्रेलर जारी

mere-husband-ki-biwi_d568a2e16b1e5dcaff04aa3ac8cf2c93

अर्जुन कपूर, भूमि पेडनेकर और रकुल प्रीत सिंह जल्द ही रोमांटिक कॉमेडी फिल्म ‘मेरे हसबैंड की बीवी’ में नजर आएंगे। निर्माताओं ने आज ट्रेलर रिलीज कर दिया है। ट्रेलर देख साफ पता चल रहा है कि फिल्म में जमकर हंसी-ठहाकों का डोज होगा। अर्जुन कपूर ने हाल ही में सिंघम अगेन में वापसी की है और उनके प्रशंसक अब उन्हें एक कॉमेडी फिल्म में देखने के लिए उत्साहित हैं।

लव ट्राएंगल नहीं पूरा सर्कल है

आज शनिवार को निर्माताओं ने फिल्म का ट्रेलर जारी कर फैंस को फिल्म की कहानी की झलक दिखाई। फिल्म के ट्रेलर के अनुसार, ‘लव ट्राएंगल नहीं, सर्कल है।’ अर्जुन कपूर भूमि पेडनेकर और रकुल प्रीत सिंह के बीच फंस जाते हैं। इसके बाद जो होता है वह है ‘कलेश’ और हंसी-मजाक के बीच अफरा-तफरी का दौर। फिल्म में आदित्य सील और शक्ति कपूर भी प्रमुख भूमिकाओं में हैं।

फिल्म का ट्रेलर

ट्रेलर में देखने को मिला कि अर्जुन कपूर और भूमि पेडनेकर पूर्व पति-पत्नी है। भूमि की याददाश्त खो जाती है और वह पांच से छह साल की पिछली बातें भूल जाती हैं और अर्जुन कपूर को अपना बॉयफ्रेंड समझती हैं। इस बीच अर्जुन कपूर अपनी दूसरी गर्लफ्रेंड रकुल प्रीत सिंह के साथ रिलेशनशिप में हैं और उन्हें भूमि की बीमारी का पता चलता है।

भूमि-रकुल के बीच प्यार की जंग

ऐसे में अर्जुन कपूर पूर्व पत्नी भूमि को ठीक करने की कोशिश करते हैं और उन्हें सब सच बता देते हैं। भूमि भी अब अर्जुन को दोबारा पाना चाहती हैं, जिसके बाद रकुल के साथ उनकी जंग शुरू हो जाती है। अब पूरी कहानी तीनों के इर्द-गिर्द घूम रही है। अर्जुन कैसे इस पचड़े से बाहर निकलेंगे वो तो फिल्म रिलीज होने के बाद ही पता चलेगा। अर्जुन, भूमि और रकुल की यह फिल्म 21 फरवरी को सिनेमाघरों में रिलीज होगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

हो सकता है आप चूक गए हों