Delhi Weather: ठंड का असर बढ़ेगा, दो दिन लगातार बारिश

weather-news

उत्तर भारत में इस समय ठंड का प्रकोप जारी है। पहाड़ों से आ रही ठंडी हवाएं ठिठुरा रही हैं। जल्द ही, दिन के समय ठंड का प्रकोप और बढ़ेगा। दरअसल 10 जनवरी को उत्तर पश्चिम भारत में एक पश्चिमी विक्षोभ के सक्रिय होने के कारण दिल्ली-एनसीआर में वीकेंड भीगा-भीगा रहेगा। मौसम विभाग ने 11 व 12 जनवरी को बारिश की संभावना जताई है।

इस कारण से दिन के तापमान में गिरावट होगी। लगातार बादल छाए रहने और धूप कम निकलने के कारण कई स्थानों पर ठंड की स्थिति रहेगी। जनवरी के तीसरे सप्ताह में ठंड के और बढ़ने की संभावना है।

मौसम विभाग के अनुसार, एक नया पश्चिमी विक्षोभ उत्तर भारत के मैदानी इलाकों में सर्दी की बारिश लेकर आ रहा है। पिछले साल 2023 जनवरी महीने में बारिश ज्यादा नहीं हुई थी। अब जो पश्चिमी विक्षोभ आ रहा है उसके कारण पंजाब, हरियाणा, दिल्ली, राजस्थान, पश्चिम उत्तर प्रदेश और उत्तर मध्य प्रदेश के हिस्सों में 11 जनवरी को बारिश होगी। हालांकि, 12 जनवरी को बारिश में कमी आएगी। वहीं मंगलवार को एक बार फिर से अधिकतम तापमान में गिरावट के कारण कई इलाकों में ठंडे दिन जैसी स्थिति रही। अधिकतम तापमान सामान्य से 2.8 डिग्री कम 16.2 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान सामान्य से 3.6 डिग्री अधिक 10.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज हुआ।

सबसे कम अधिकतम तापमान 14.5 डिग्री के साथ दिल्ली का पूसा इलाका सबसे ठंडा रहा। सुबह के समय कोहरे व ठंडी हवाओं के कारण दिन भर ठिठुरन का अहसास रहा। दोपहर बाद धूप निकली लेकिन तपिश कम होने के कारण लोग कंपकंपाते रहे।

बुधवार को भी कई इलाकों में ठंडा दिन रहने की स्थिति रहेगी। अधिकतम तापमान 16 डिग्री और न्यूनतम तापमान 8 डिग्री तक रह सकता है। वहीं सुबह के समय कोहरा भी छाया रहेगा।

मौसम विभाग के अनुसार, वीकेंड पर होने वाली बारिश के कारण दिन के तापमान में गिरावट देखने को मिलेगी जबकि रात का तापमान थोड़ा बढ़ सकता है। लगातार बादल छाए रहने, हवाओं और धूप की कमी के कारण ठंडा दिन महसूस होगा। बारिश का दौर खत्म होने और मौसम साफ होने पर जनवरी के तीसरे सप्ताह में ठंड बढऩे की संभावना है।

अधिकतम तापमान: 16.2 डिग्री सेल्सियस
न्यूनतम तापमान: 10.5 डिग्री सेल्सियस
8 जनवरी को सूर्यास्त: शाम 5:41 मिनट
9 जनवरी को सूर्योदय: सुबह 7:15 मिनट

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

हो सकता है आप चूक गए हों