हमारी तरह दिल्ली को धोखा मत देना: पंजाब की महिलाओं का केजरीवाल के घर के बाहर प्रदर्शन, पूर्व CM ने क्या दिया जवाब
आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल के घर के बाहर पंजाब की महिलाओं ने आज प्रदर्शन किया। बताया जा रहा है कि यह प्रदर्शन पंजाब चुनाव के दौरान किए गए वादों को पूरा ना करने को लेकर हैं।
जानकारी के मुताबिक पंजाब की महिलाओं के एक समूह ने अरविंद केजरीवाल के आवास के बाहर विरोध प्रदर्शन किया और दावा किया कि पंजाब विधानसभा चुनावों के दौरान उनके द्वारा किए गए वादे अभी तक पूरे नहीं हुए हैं। हालांकि इन महिलाओं को अब हिरासत में ले लिया गया है। वहीं अरविंद केजरीवाल ने दावा किया है कि यह महिलाएं पंजाब की नहीं बल्कि कांग्रेस की
वहाँ पहुंची एक महिला ने कहा हम हमारी बात रखने के लिए अमृतसर से आए हैं, जैसा धोका पंजाब की महिलाओं को दिया वैसा धोखा दिल्ली की महिलाओं की मत देना।
केजरीवाल ने आरोपों का विरोध करते हुए कहा,ये महिलाये पंजाब की नहीं काँग्रेस की हैं । पंजाब की महिलायें हमारे साथ हैं। इसलिए धरना प्रदर्शन की चिंता आप मत करिए कांग्रेस को करने दीजिए।