Manmohan Singh passes away :नम हुईं बॉलीवुड सितारों की आंखें, रितेश देशमुख ,सनी देओल ने दी श्रद्धांजलि

92 साल की उम्र में आखिरी सांस ली
सनी देओल ने दी श्रद्धांजलि
सनी देओल ने एक्स पर मनमोहन सिंह की फोटो शेयर करते हुए लिखा, “मैं डॉ. मनमोहन सिंह के निधन से बहुत दुखी हूं। वह एक दूरदर्शी नेता थे जिन्होंने भारत के आर्थिक उदारीकरण को आकार देने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। उनकी बुद्धिमत्ता, ईमानदारी और राष्ट्र के विकास में उनके योगदान को हमेशा याद रखा जाएगा।”संजय दत्त ने एक्स पर भावुक होकर कहा, “डॉ. मनमोहन सिंह जी के निधन से बहुत दुःखी हूं। भारत के लिए उनके योगदान को कभी नहीं भुलाया जा सकेगा।”
निमरत कौर ने किया भावुक पोस्ट
दिशा पाटनी ने बयां किया दर्द
कल्कि एक्ट्रेस दिशा पाटनी ने पूर्व प्रधानमंत्री के निधन पर कहा, “पूर्व प्रधानमंत्री डॉ. मनमोहन सिंह एक दूरदर्शी नेता थे जिन्होंने भारत की अर्थव्यवस्था को बदल दिया। उनकी बुद्धिमत्ता और योगदान को हमेशा याद रखा जाएगा। देश उन्हें बहुत याद करेगा। उनके परिवार के प्रति मेरी संवेदनाएं।”
रितेश देशमुख ने जताया शोक
रितेश देशमुख ने लिखा, “आज हमने भारत के सबसे बेहतरीन प्रधानमंत्रियों में से एक को खो दिया है। वह व्यक्ति जिन्होंने भारत की आर्थिक वृद्धि को गति दी। वह गरिमा और विनम्रता का प्रतीक थे। हम हमेशा उनकी विरासत के कर्जदार रहेंगे। उनकी आत्मा को शांति मिले। धन्यवाद श्री मनमोहन सिंह जी।”