“अल्लू अर्जुन की पुष्पा 2 ने विदेशों में मचाया बवाल, कमाई के रिकॉर्ड तोड़े”

Pushpa 2 Collection: बुलेट ट्रेन बनकर बॉक्स ऑफिस के सारे रिकॉर्ड तोड़कर ‘पुष्पा’ एक नया इतिहास रचने की होड़ में दौड़ रही है। सुकुमार के निर्देशन में बनी पुष्पा 2 द रूल (Pushpa 2 The Rule) को लेकर लंबे समय से बज बना हुआ था। दर्शक पलकें बिछाड़कर पुष्पाराज का इंतजार कर रहे थे। जैसे ही फिल्म सिनेमाघरों में उतरी, वैसे ही चारों ओर कोहराम मच गया। विदेशों में भी पुष्पा तेजी से दहाड़ रहा है।
पुष्पा 2 का वर्ल्डवाइड कलेक्शन
कल्कि 2898 एडी और पठान जैसी फिल्मों को धूल चटाने के बाद पुष्पा 2 द रूल जवान, केजीएफ पार्ट 2, आरआरआर, बाहुबली 2 और दंगल के पीछे पड़ गई है। फिल्म ने बुधवार तक 1025 करोड़ रुपये का कारोबार कर लिया था। फिल्म क्रिटिक मनोबाला विजयबलन के मुताबिक, गुरुवार को पुष्पा 2 की कमाई 1075 करोड़ तक पहुंच गई। जितना हाइएस्ट ग्रॉसिंग फिल्मों का लाइफटाइम कलेक्शन है, उतना तो अल्लू अर्जुन स्टारर पुष्पा ने एक हफ्ते में ही अचीव कर लिया है। ऐसे में कहना गलत नहीं होगा कि यह मूवी टॉप 5 हाइएस्ट ग्रॉसिंग फिल्म में शुमार होने में जरा भी समय नहीं लगाएगी।
अमेरिका में पुष्पा का राज
- ऑस्ट्रेलिया- 2 करोड़ 3 लाख लगभग
- जर्मनी- 2 लाख रुपये
- मलेशिया- करीब 8 लाख
- न्यूजीलैंड- करीब 4 लाख
- सिंगापुर- करीब 2 लाख
- यूनाइटेड किंगडम- 1 करोड़ एक लाख
- अमेरिका- 9 करोड़ 3 लाख
भारत में पुष्पा 2 ने लगभग 726 करोड़ रुपये का बिजनेस कर लिया है। गुरुवार का कारोबार नॉन-वीकेंड होने के बावजूद करीब 38 करोड़ रुपये रहा था। इससे पहले फिल्म ने बुधवार को 43 करोड़ और मंगलवार को 51 करोड़ रुपये का बिजनेस किया था। यही नहीं, 64 करोड़ के साथ सोमवार को पुष्पा 2 सबसे ज्यादा कमाई करने वाली फिल्म बनी थी।