“Rajat Dalal और Avinash Mishra पर बिग बॉस के बाहर जाने का खतरा, सलमान खान का होगा फैसला!”

avinashmishrarajatdalalbiggboss181-1729186708

Bigg Boss 18: बिग बॉस 18 में आए दिन लड़ाई और बहस छिड़ी रहती है। छोटी-छोटी बातों पर घर के सदस्य हाथापाई पर उतर आते हैं। टास्क हो या फिर घर के मुद्दे, सीधे तौर पर तो कोई बात करने को तैयार ही नहीं होता है। ऐसा ही कुछ फिर से बिग बॉस 18 में देखने को मिला है। रजत दलाल और अविनाश के बीच लड़ाई इतनी भयानक हो गई है कि दोनों में से किसी एक को घर से बेघर करने की नौबत आ गई। अब देखना ये होगा कि कौन होता है घर से बेघर?

ईशा से लगाई लड़ाई की चिंगारी

बिग बॉस 18 के घर में एक पार्ले जी टास्क होता है। इस टास्क में दिग्विजय राठी विनर बनते हैं। विनर को एक पार्ले जी का पैक मिलता है जिसमें से ईशा एक बिस्किट उठा लेतीं हैं। इसपर दिग्विजय बोलते हैं कि पूछकर उठाओ बिस्किट। बस फिर क्या ईशा के जिगरी यार अविनाश मिश्रा का पारा हाई हो जाता है और वो दिग्विजय से लड़ना शुरू कर देते हैं।

क्यों छिड़ी घरवालों के बीच लड़ाई?

बिग बॉस के अपडेट देने वाले सोशल मीडिया पेज ‘ग्लैम वर्ल्ड टॉक्स’ के मुताबिक  दिग्विजय और अविनाश की बीच जोरदार हाथापाई होती है।दिग्विजय, अविनाश को धक्का मारते हैं। ऐसे में अविनाश भड़क जाते हैं। वह दिग्विजय का कॉलर पकड़ लेते हैं। दिग्विजय फिर से अविनाश को धक्का मारते हैं और फिर रजत दलाल पर स्टेटमेंट पास करते हैं। दिग्विजय का स्टेटमेंट सुनते ही रजत भड़क जाते हैं और दिग्विजय को मारने दौड़ते हैं। ऐसे में विवियन डीसेना बीच में आते हैं और दिग्विजय को पिटने से बचा लेते हैं। फिर विवियन, दिग्विजय को फटकार लगाते हैं।

रजत दलाल होगे बेघर?

बिग बॉस के अपडेट देने वाले सोशल मीडिया पेज ‘ट्रु खबरी’ के मुताबिक दिग्विजय वर्सेस अविनाश और रजत दलाल की लड़ाई घर में इतनी बढ़ जाती है कि घर वालों को डर लगने लगता है। घरवाले आपस में किसी एक को घर से बेघर करने के लिए वोट करते हैं। घरवाले चाहते हैं कि रजत दलाल या फिर अविनाश मिश्रा में से किसी एक को बाहर जाना चाहिए। इसमें घर से बाहर जाने के लिए सबसे ज्यादा वोट रजत दलाल को मिलते हैं। अब देखना ये होगा कि वीकेंड के वार पर सलमान खान क्या फैसला लेते हैं। वो रजत दलाल को घर से बेघर करेंगे या नहीं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

हो सकता है आप चूक गए हों