Bigg Boss 18 में 5 कन्फ्यूज कंटेस्टेंट्स, एक ने बनाए 5 दोस्त, जो 5 दिन भी नहीं टिके!

hq720 (12)

Bigg Boss 18 Confused Contestants: सलमान खान का शो बिग बॉस 18 इन दिनों सुर्खियों में बना हुआ है। घर में आए दिन विवाद देखने को मिलता है। वहीं घर में ऐसे भी कंटेस्टेंट्स हैं जो घर में कन्फ्यूज दिखाई दे रहे हैं। जो पहले दिन से बोलते आ रहे हैं कि हम सोलो खेल रहे हैं लेकिन किसी ना किसी ग्रुप का हिस्सा बने हुए हैं। इस लिस्ट में रजत दलाल से लेकर चाहत पांडे तक शामिल है। आइए आपको उन पांच कंटेस्टेंट्स के बारे में बताते हैं जो कन्फ्यूज कंटेस्टेंट्स में शामिल हैं।

रजत दलाल

कन्फयूज कंटेस्टेंट्स की लिस्ट में रजत दलाल का नाम सबसे ऊपर है। रजत घर में बोलते आ रहे हैं कि वह सोलो खेल रहे हैं लेकिन उन्हें आए दिन किसी ना किसी ग्रुप में गेम प्लान डिस्कस करते हुए देखा जाता है। वहीं गेम की बात करें तो रजत कहीं-कहीं कन्फ्यूज दिखाई दे रहे हैं।

श्रुतिका अर्जुन

इस लिस्ट में श्रुतिका का नाम भी शामिल है। श्रुतिका पहले 2 हफ्तों में ऑडियंस को एंटरटेन करती नजर आई थीं और उन्हें काफी पसंद भी किया गया था। इसके बाद विवियन और करण के साथ उनके झगड़े देखने को मिले। वहीं अब श्रुतिका का गेम भी दर्शकों को कुछ खास समझ नहीं आ रहा है।

अविनाश मिश्रा

अविनाश पहले हफ्ते में काफी स्ट्रॉन्ग दिखाई दिए थे। इसके बाद घर के मुद्दों में उनका इन्वॉल्वमेंट कम देखा जा रहा है। वहीं अविनाश अब गेम में कन्फयूज दिखाई दे रहे हैं। बीते वीकेंड का वार में शो के होस्ट सलमान खान ने भी अविनाश को आइना दिखाते हुए बताया था कि आप गेम में अब कन्फयूज हो रहे हैं।

 

कशिश कपूर

कशिश का गेम भी कुछ खास समझ नहीं आ रहा है। दिग्विजय के साथ बाहर हुई कॉन्ट्रोवर्सी के बाद सबको लगा था कि घर में वह दिग्विजय से कटती नजर आएंगी, लेकिन शो में आने के बाद वो फुस्स हो गईं। वहीं शो में कशिश कन्फूयज हो गई हैं। फिलहाल उनकी बॉन्डिंग रजत के साथ देखने को मिल रही है।

चाहत पांडे

चाहत का नाम भी इस लिस्ट में शामिल है। वीकेंड का वार में सलमान खान ने बताया था कि चाहत जिसे भी अपना दोस्त बनाती हैं बाद में उसी से दुश्मनी कर लेती हैं। वहीं ऑडियंस को वो काफी कन्फयूज दिखाई दे रही हैं। शो में चाहत का कोई गेम प्लान ही नहीं दिख रहा है। शो में उन्होंने पांच दोस्त बनाए लेकिन पांच दिन के अंदर ही उन दोस्तों से लड़ाई कर ली।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

हो सकता है आप चूक गए हों