तिरुपति बालाजी मंदिर: केजरीवाल ने पत्नी संग किए दर्शन, दिल्लीवासियों के लिए मांगी खास मन्नत

IMG_1546

आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक और दिल्ली के पूर्व मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने एक बार फिर धार्मिक यात्रा की है, इस बार अपनी पत्नी सुनीता के साथ तिरुपति बालाजी के दर्शन किए। चुनावी तैयारियों के बीच केजरीवाल का यह धार्मिक रुख चर्चा का विषय बना हुआ है। तिरुपति बालाजी मंदिर में दर्शन करने के बाद केजरीवाल ने सोशल मीडिया प्लेटफार्म “एक्स” (पूर्व में ट्विटर) पर एक पोस्ट साझा किया, जिसमें उन्होंने भगवान श्री वेंकटेश्वर स्वामी से दिल्ली और पूरे देश की समृद्धि और खुशहाली की कामना की। उन्होंने लिखा, “सबका भला हो, सबका मंगल हो।”

 

इस धार्मिक यात्रा के दौरान केजरीवाल ने एक वीडियो भी साझा किया, जिसमें वे मंदिर में पूजा-अर्चना करते नजर आ रहे हैं। पार्टी ने भी इस यात्रा की तस्वीरें और वीडियो को अपने आधिकारिक हैंडल पर पोस्ट किया। उल्लेखनीय है कि इससे पहले अरविंद केजरीवाल माता वैष्णो देवी के दर्शन के लिए भी जा चुके हैं।

 

हाल ही में सुप्रीम कोर्ट से अंतरिम जमानत मिलने के बाद केजरीवाल ने जेल से बाहर आने पर दिल्ली के प्राचीन हनुमान मंदिर में भी आशीर्वाद लिया था। उनकी इन धार्मिक यात्राओं को लेकर राजनीतिक गलियारों में कई अटकलें लगाई जा रही हैं, खासकर आगामी दिल्ली विधानसभा चुनावों की तैयारियों के संदर्भ में। धार्मिक स्थलों की यह यात्रा केजरीवाल की एक व्यापक छवि पेश करती है, जहां वह धार्मिक और आध्यात्मिक आस्था के जरिए जनता से जुड़ने का प्रयास करते दिख रहे हैं।

 

केजरीवाल की यह यात्रा राजनीतिक समीकरणों में बदलाव और उनकी धार्मिक छवि को भी मजबूत करने का एक संकेत माना जा रहा है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

हो सकता है आप चूक गए हों