Delhi NCR News: मेहंदीपुर बालाजी के दर्शन कर लौट रहे श्रद्धालुओं की टाटा सूमो खाई में पलटी, एक महिला की मौत, सात घायल

li-min

UP: औरंगाबाद थाना क्षेत्र के गांव चरोरा मुस्तफाबाद और पाली बेगपुर से मेहंदीपुर बालाजी के दर्शन करके लौट रहे श्रदालुओं से भरी सूमो कार आगरा-जयपुर हाईवे पर अनियंत्रित होकर गहरी खाई में पलट गई। हादसे में एक महिला की मौत हो गई, जबकि सात श्रद्धालु गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलों को बुलंदशहर के निजी अस्पतालों में भर्ती कराया गया है। परिजनों ने पुलिस को सूचना दिए बगैर ही मृतका का अंतिम संस्कार कर दिया।

पाली बेगपुर निवासी अजय शर्मा के साथ पड़ोसी गांव चरोरा मुस्तफाबाद से सात श्रद्धालु सूमो कार में सवार होकर मेहंदीपुर बालाजी के दर्शन करने के लिए गए थे। शनिवार रात करीब 11 बजे दर्शन करके लौटते समय आगरा-जयपुर नेशनल हाईवे स्थित टोडा भीम के पास किसी अज्ञात वाहन को बचाने के प्रयास में अनियंत्रित होकर सूमो गहरी खाई में  पलट गई। इसमें सवार मूलचंद शर्मा की पत्नी गीता, मूलचंद शर्मा, ज्योति शर्मा, मानसी शर्मा, वंश शर्मा, तुलसी सैनी, चंचल सैनी, अजय शर्मा गंभीर रूप से घायल हो गए।

राहगीरों ने 112 नंबर पर कॉल करके पुलिस को सूचना दी। सूचना पर राजस्थान पुलिस मौके पर पहुंची और सभी घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया।चिकित्सकों ने 50 वर्षीय गीता शर्मा को मृत घोषित कर दिया। परिजनों ने मृतका का पोस्टमार्टम कराने से इंकार कर दिया। जिसके बाद परिजन मृतका के शव और सभी घायलों को लेकर बुलंदशहर ले आए। सभी घायलों को निजी अस्पतालों में भर्ती कराया गया है। गमगीन माहौल में आनन फानन में मृतका का अंतिम संस्कार कर दिया गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

हो सकता है आप चूक गए हों