Bigg Boss 18 Weekend Ka Vaar: “‘थप्पड़ मार दूंगा…’ रजत ने विवियन को दी धमकी, रोहित शेट्टी ने करणवीर की लगाई क्लास!”

hq720 (8)

Bigg Boss 18 Weekend Ka Vaar: सलमान खान का रियलिटी शो बिग बॉस  इन दिनों सुर्खियों में बना हुआ है। घर में विवादों का सिलसिला अभी भी जारी है। बीते शुक्रवार के एपिसोड में सलमान खान की जगह एकता कपूर ने शो को होस्ट किया था। एकता ने घरवालों की जमकर क्लास लगाई थी। वहीं शनिवार के एपिसोड में रोहित शेट्टी शो को होस्ट करते नजर आएंगे। मेकर्स ने प्रोमो जारी किया है। इसमें रोहित घरवालों को आईना दिखाते नजर आ रहे हैं। वहीं इसी बीच रजत दलाल शो के होस्ट के सामने विवियन डीसेना को धमकी दे रहे हैं। आइए आपको भी बताते हैं अपकमिंग एपिसोड में क्या-क्या देखने को मिलने वाला है?

रोहित शेट्टी ने घरवालों को दिया रियलिटी चेक

रोहित शेट्टी ने घरवालों को रियलिटी चेक दिया। इसके बाद उन्होंने घर के सदस्य दिग्विजय राठी से कुछ सवाल किए। रोहित ने दिग्विजय से पूछा कि घर में आने के बाद किस कंटेस्टेंट की इमेज उनकी नजरों में बदली है। इस पर दिग्विजय ने विवियन डीसेना का नाम लिया। साथ ही उन्होंने कहा कि विवियन सुपीरियर कॉम्प्लेक्स में जी रहे हैं। इसके बाद विवियन जवाब देते हुए कहते हैं कि इन लोगों का ये ही स्टैंडर्ड है।

करणवीर को दिखाया आईना

वहीं विवियन के इस जवाब पर रजत दलाल भड़क गए। उन्होंने विवियन को धमकी देते हुए कहा, ‘स्टैंडर्ड की बात की तो थप्पड़ भी लग जाएंगे।’ साथ ही रोहित शेट्टी ने करणवीर की भी जमकर क्लास लगाई। उन्होंने करण को किसी भी बात का स्टैंड ना लेने के लिए खूब डांट लगाई। इसी बीच श्रुतिका और करण भी बहस करते नजर आते हैं।

रोहित ने सारा को भी सुनाई खरी-खरी

रोहित शेट्टी ने सारा अरफीन खान के बिहेवियर पर भी उन्हें खूब खरी-खरी सुनाई। वहीं ये एपिसोड आज यानी शनिवार को टेलीकास्ट किया जाएगा। वहीं बीते दिन एकता कपूर ने घरवालों को जमकर फटकार लगाई। एकता ने विवियन के अहंकार के लिए उन्हें बहुत खरी-खोटी सुनाई। एकता ने कहा, ‘मैंने आपको लॉन्च किया है तो मुझे पूरा हक है कि मैं आपको सुनाऊं। अगर आपने टीवी पर 8-10 साल काम किया है तो क्या… तो क्या घरवाले तुम्हें अपने सिर पर चढ़ा लें।’ वहीं एकता ने रजत और चाहत को भी नहीं बख्शा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

हो सकता है आप चूक गए हों