Bigg Boss 18 Promo: रजत दलाल से विवियन ने लिया बदला, सारा पर छाया पागलपन का साया!

Bigg-Boss-18-Vivian-Dsena-and-Rajat-Dalal-get-into-a-fight

Bigg Boss 18 Promo: सलमान खान का शो बिग बॉस दर्शकों की पसंद बना हुआ है। घर में ड्रामा और विवाद आए दिन देखने को मिलता रहता है। हाल ही में विवियन डीसेना के ‘टाइम गॉड’ बनने पर भी काफी तमाशा देखने को मिला। वहीं अब शो का नया प्रोमो रिलीज हुआ है। घर में नए ‘टाइम गॉड’ के चुनाव के लिए टास्क होगा। टास्क के लिए घर के सदस्य दो टीम में बंटते नजर आए। वहीं सारा अरफीन खान ने भी अपना आपा खो दिया। आइए आपको बताते हैं प्रोमो में क्या-क्या हुआ।

Promo Link https://www.instagram.com/reel/DB_HHWLvot4/?utm_source=ig_web_copy_link&igsh=MzRlODBiNWFlZA==

नए ‘टाइम गॉड’ के लिए टास्क

घर में नए ‘टाइम गॉड’ बनने का समय आ गया है। इसी को लेकर आज यानी 6 नवंबर को घर में टास्क होगा। बिग बॉस ने इसके लिए सदस्यों को दो टीमों में बांट दिया है। वहीं प्रोमो में रजत दलाल, अविनाश मिश्रा और विवियन डीसेना के बीच जंग छिड़ती नजर आई। रजत बोलते दिखाई दिए कि अब बदला लिया जाएगा। साथ ही रजत बोलते नजर आए, ‘विवियन को एंड टाइम तक भी नहीं छोड़ेंगे, सांस फूला देंगे।’

रजत और विवियन के बीच घमासान

दरअसल रजत दलाल और विवियन डीसेना अलग-अलग टीम में हैं। दोनों के बीच बीते दिनों से तू-तू-मैं-मैं देखने को मिल रही है। वहीं अब टास्क के जरिए दोनों की दुश्मनी साफ झलक कर आएगी। अविनाश मिश्रा और विवियन डीसेना ने रजत को जमीन पर पटक दिया। ये प्रोमो वीडियो सोशल मीडिया पर भी खूब वायरल हो रही है। जहां रजत और विवियन झगड़ते दिखाई दिए, वहीं दूसरी ओर सारा अरफीन खान पर भी पागलपन सवार होता दिखा।

सारा ने विवियन पर किया वार

सारा अरफीन खान बीते मंगलवार घर से बेघर होने के लिए नॉमिनेट हुई हैं। इसके बाद वह विवियन से कटी-कटी नजर आईं। वहीं प्रोमो में सारा विवियन पर तकिये से वार करती नजर आईं। वहीं घरवाले उन्हें रोकते दिखाई दिए। लेकिन सारा पूरी तरह से अपना आपा खोती नजर आईं। वहीं बीते मंगलवार के एपिसोड में सारा ने विवियन को सोने भी नहीं दिया था। वह उनके बेड पर जाकर बैठ गई थीं। वहीं आज यानी 6 नवंबर के एपिसोड में और भी घमासान देखने को मिलेगा। साथ ही घरवालों को नया ‘टाइम गॉड’ भी मिल सकता है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

हो सकता है आप चूक गए हों