सौर तीर्थस्थल देव पहुंचे पवन सिंह, राजनीति में कामयाबी के लिए मांगा आशीर्वाद

zcADSW

औरंगाबाद के विश्व प्रसिद्ध सौर तीर्थ स्थल देव में मंगलवार को नहाय खाय से प्रारंभ होने वाले लोक आस्था के महापर्व चार दिवसीय कार्तिक छठ की पूर्व संध्या पर भोजपुरी के पावर स्टार पवन सिंह देव पहुंचे। यहां उन्होंने त्रेतायुगीन सूर्य मंदिर में भगवान भास्कर को मत्था टेककर पूजा-अर्चना की। इस अवसर पर सूर्य मंदिर के प्रधान पुजारी राजेश पाठक ने पवन सिंह से विधिवत वैदिक मंत्रोच्चार के साथ पूजा कराई। पवन सिंह ने इस मौके पर मीडिया से दूरी बनाए रखी और संवाद नहीं किया, जिससे उनके दौरे को राजनीतिक दृष्टिकोण से जोड़ा जा रहा है।

पवन सिंह ने 2024 के लोकसभा चुनाव में काराकाट संसदीय क्षेत्र से चुनाव लड़ा था, जिसमें औरंगाबाद जिले के तीन विधानसभा क्षेत्र शामिल हैं। इस बार, चर्चा है कि वह 2025 के विधानसभा चुनाव में काराकाट और नबीनगर विधानसभा सीटों पर अपनी पत्नी ज्योति सिंह के साथ जोर आजमाइश करने की तैयारी कर रहे हैं। राजनीतिक हलकों में यह भी जानकारी है कि पवन सिंह चर्चित रणनीतिकार प्रशांत किशोर के संपर्क में हैं और संभवतः उनकी पार्टी जन सुराज पार्टी में शामिल होकर चुनावी मैदान में उतर सकते हैं।

पवन सिंह का देव दौरा इस बार राजनीतिक सक्रियता को दर्शाने वाला माना जा रहा है, क्योंकि उन्होंने पहले भी चुनावों से पहले सूर्यदेव की पूजा के लिए देव की यात्रा की थी। इस बार, कार्तिक माह में सूर्यदेव से मन्नत मांगने की उनकी यात्रा को इसलिए महत्वपूर्ण माना जा रहा है क्योंकि कार्तिक और चैत माह के छठ पर्व के दौरान देव आकर मन्नत मांगने वाले भक्तों की हर मनोकामना पूरी होती है। पवन सिंह का मानना है कि इस बार सूर्यदेव उनकी राजनीतिक सफलता की कामना को भी पूरा करेंगे, जिससे उनकी क्षेत्र में सक्रियता का संकेत और स्पष्ट होता है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

हो सकता है आप चूक गए हों