DELHI NEWS: डीएमआरसी की नई पहल; मेट्रो तकनीक अब होगा बी-टेक पाठ्यक्रम में शामिल

डीएमआरसी और गति शक्ति विश्वविद्यालय के बीच एक समझौते के तहत मेट्रो तकनीक को अब बी-टेक पाठ्यक्रम में शामिल किया जाएगा। इस कदम का उद्देश्य छात्रों को मेट्रो प्रणाली के डिजाइन निर्माण और संचालन के बारे में ज्ञान प्रदान करना है। डीएमआरसी मेट्रो कर्मचारियों के प्रशिक्षण के लिए दिल्ली मेट्रो रेल एकेडमी (डीएमआरए) का संचालन करता है।



दिल्ली सहित देश भर में मेट्रो का नेटवर्क बढ़ रहा है। क्योंकि मेट्रो महानगरीय सार्वजनिक परिवहन का बड़ा और आरामदायक माध्यम बनकर उभरी है। इस बीच गति शक्ति विश्वविद्यालय के अधिकारियों व विशेषज्ञों ने हाल ही में शास्त्री पार्क स्थित दिल्ली मेट्रो रेल एकेडमी का दौरा किया। इस दौरान मेट्रो तकनीक को बी-टेक पाठ्यक्रम में शामिल करने पर गति शक्ति विश्वविद्यालय और दिल्ली मेट्रो रेल निगम (डीएमआरसी) के अधिकारियों के बीच चर्चा हुई। ऐसे में मेट्रो तकनीक को अब बी-टेक पाठ्यक्रम में भी शामिल किया जाएगा।

डीएमआरसी ने एक्स पर पोस्ट कर यह जानकारी दी है। दिल्ली एनसीआर में मेट्रो का नेटवर्क 393 किलोमीटर है। डीएमआरसी मेट्रो कर्मचारियों के प्रशिक्षण के लिए डीएमआरए का संचालन करता है। DMRC ने एक्स पर एक पोस्ट में कहा है कि गति शक्ति विश्वविद्यालय का प्रतिनिधिमंडल 14 अक्टूबर को डीएमआरए का दौरा करने पहुंचा था। इस दौर में दोनों विभागों के बीच समझौते पर फोकस किया गया। साथ ही मेट्रो तकनीक को बी-टेक पाठ्यक्रम में शामिल करने पर चर्चा की गई।

प्रतिनिधिमंडल ने डीएमआरए में मेट्रो प्रशिक्षण की सुविधाओं की तारीफ की और दिल्ली मेट्रो इंटर्नशिप कार्यक्रम में शामिल होने व मेट्रो तकनीक कोर्स विकसित करने में दिलचस्पी दिखाई। इससे छात्रों का शैक्षणिक अनुभव बढ़ेगा।

 

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *