आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं के सम्मान से गूंजा पनियरा, विधायक ने बांटी साड़ियां और प्रशस्ति पत्र

IMG-20260909-WA1405

आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं के सम्मान से गूंजा पनियरा, विधायक ने बांटी साड़ियां और प्रशस्ति पत्र

आनंद पब्लिक, महराजगंज

(लालजी यादव)
पनियरा, महराजगंज। बाल विकास परियोजना कार्यालय पनियरा में आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं के सम्मान में कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम का आयोजन बाल विकास परियोजना अधिकारी नीना गुप्ता के नेतृत्व में किया गया, जिसमें माननीय मंत्री जी के लाइव टेलीकास्ट का भी प्रसारण किया गया।
कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में विधायक ज्ञानेंद्र सिंह उपस्थित रहे। उनके साथ ब्लॉक प्रमुख एवं खंड विकास अधिकारी समेत विभागीय अधिकारी और कर्मचारी मौजूद रहे। विधायक ने आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं के योगदान की सराहना करते हुए साड़ी वितरण एवं प्रशस्ति पत्र वितरण कार्यक्रम में सहभागिता की।
समारोह के दौरान गोद भराई, अन्नप्राशन, रेसिपी प्रदर्शन तथा प्रशस्ति पत्र वितरण जैसे कार्यक्रम भी आयोजित किए गए। इन गतिविधियों के माध्यम से मातृ एवं शिशु स्वास्थ्य, पोषण और आंगनबाड़ी केंद्रों की भूमिका को रेखांकित किया गया।
कार्यक्रम में क्षेत्र की समस्त आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं की उपस्थिति रही। वक्ताओं ने कहा कि आंगनबाड़ी कार्यकर्ता सरकार की पोषण एवं बाल विकास योजनाओं को गांव-गांव तक पहुंचाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रही हैं। समारोह में कार्यकर्ताओं के सम्मान के साथ उनके दायित्वों और सेवाओं को भी प्रमुखता से रेखांकित किया गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *