HARIYANA NEWS: हरियाणा में भाजपा बना रही तीसरी बार सरकार; मोहनलाल बड़ौली का कांग्रेस पर हमला

भाजपा के कार्यकर्ताओं की प्रशंसा करते हुए मोहनलाल बड़ौली ने कहा कि हमारे लाखों कार्यकर्ताओं ने दिन-रात चुनाव में कड़ी मेहनत की है।



असका परिणाम है कि मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी के नेतृत्व में भाजपा को स्पष्ट बहुमत मिला और हम तीसरी बार सरकार बनाने जा रहे हैं। भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष पंडित मोहनलाल बड़ौली ने कहा कि ईवीएम पर सवाल उठाने वाले कांग्रेसी नेताओं को जनता जानती है। हार को स्वीकार नहीं करना इनकी पुरानी आदत है और वह आपस में सिर फोड़ते हैं। साथ ही कहा कि निर्दलीय समेत 51 नव निर्वाचित विधायकों की शुभ संख्या के साथ भाजपा प्रदेश में सरकार बना रही है। पत्रकारों से बातचीत में उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी के नेतृत्व में भाजपा तीसरी बार सरकार बनाने जा रही है। कांग्रेस सुधरना ही नहीं चाहती। यही कारण है कि पार्टी लगातार रसातल में जा रही है। भाजपा की जीत 36 बिरादरी और सर्व समाज की जीत है। प्रदेश की जनता ने अपना पूरा आशीर्वाद देकर भाजपा को स्पष्ट बहुमत दिया है।

भाजपा के 48 विधायक जीतकर आए तो उन्हें तीन निर्दलीय विधायकों ने अपना समर्थन दिया है। भाजपा प्रदेशाध्यक्ष ने कहा कि कांग्रेस में गुटबाजी है। जनता जानती है कि कांग्रेसी आपस में सिर फोड़ते रहते हैं। कांग्रेस के लोग समीक्षा करते रहेंगे, सुधार उनमें होना नहीं है। वह अपनी आदत को सुधारना नहीं चाहते। भाजपा की यह प्रचंड जीत जनता के प्यार और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की नीतियों की जीत है।

भाजपा के कार्यकर्ताओं की प्रशंसा करते हुए मोहनलाल बड़ौली ने कहा कि हमारे लाखों कार्यकर्ताओं ने दिन-रात चुनाव में कड़ी मेहनत की है। असका परिणाम है कि मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी के नेतृत्व में भाजपा को स्पष्ट बहुमत मिला और हम तीसरी बार सरकार बनाने जा रहे हैं। साथ ही कहा कि हिसार से सावित्री जिंदल, बहादुरगढ़ से राजेश जून और गन्नौर से देवेंद्र कादियान ने भाजपा को समर्थन दिया है। 51 का अंक शुभ है और हम 51 विधायकों के साथ सरकार बना रहे हैं।

 

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

हो सकता है आप चूक गए हों