सेनेटरी शोरूम में ताला तोड़कर आठ लाख रुपये नगद चोरी, घटना से व्यापारियों में आक्रोश

0
IMG-20260413-WA0738

 

सेनेटरी शोरूम में ताला तोड़कर आठ लाख रुपये नगद चोरी, घटना से व्यापारियों में आक्रोश

आनन्द पब्लिक ब्यूरो मोहन वर्मा
लखनऊ। थाना गुडंबा अंतर्गत कल्याणपुर, रिंग रोड स्थित अवध सेनेटरी स्टोर के शोरूम पर बीती रात अज्ञात चोरों द्वारा ताला तोड़कर आठ लाख,चार हजार रुपए नगद चोरी एवं अन्य सेनेटरी के कीमती उत्पादों की चोरी की घटना की जानकारी पाकर रिंग रोड के व्यापारियों में आक्रोश एवं भय व्याप्त हो गया
उत्तर प्रदेश आदर्श व्यापार मंडल, रिंग रोड इकाई के सदस्य एवं अवध सेनेटरी स्टोर के स्वामी आदित्य हवेलिया ने उ०प्र०आदर्श व्यापार मंडल प्रदेश अध्यक्ष संजय गुप्ता को जानकारी देते हुए बताया बीती रात 8:30 बजे दुकान बंद करके गए थे किंतु जब सुबह उनके कर्मचारियों ने शोरूम खोला तो शोरूम के समान अस्त व्यस्त थे तथा उनके दराज में रखे हुए 8,54000 रुपये में से 8 लाख 4000 रुपए चोरी हो गए हडबडी में अज्ञात चोर 50000 के नोटों की एक गड्डी वहीं छोड़ गए तथा अज्ञात चोर सीसीटीवी कैमरे डी वी आर ,वाई-फाई राउटर भी ले गए
चोरी की घटना की जानकारी पाकर आदर्श व्यापार मंडल प्रदेश अध्यक्ष संजय गुप्ता ,रिंग रोड आदर्श व्यापार मंडल के महामंत्री पंकज अरोड़ा, कोषाध्यक्ष नीरज गुप्ता, वरिष्ठ उपाध्यक्ष मोहम्मद बशर मौके पर पहुंचे।
व्यापारी नेता संजय गुप्ता ने पुलिस के वरिष्ठ अधिकारियों को चोरी की घटना की जानकारी दी तथा मौके पर थाना गुडंबा पुलिस के साथ प्रभारी अंजनी कुमार मिश्रा सहित तथा फिंगरप्रिंट एवं डॉग स्कॉट की टीम पहुंची पुलिस के अधिकारियों ने शीघ्र ही घटना का अनावरण करने का आश्वासन दिया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *